आईपीएल 2022 के 58 वें मैच में दिल्ली ने राजस्थान को करारी शिकस्त दी। जहां आर या पार की लड़ाई में ऋषभ पंत की सेना ने राजस्थान की सेना पर कड़ा प्रहार कर प्लेऑफ के रास्ते में अड़चन पैदा कर दी। जिस दो राहे पर कल तक दिल्ली घूम रहीं थी वहीं कल के मैच के उपरांत राजस्थान भी उसी दो रहे पर है।
गौरतलब है की अब दोनों बचे मैच में राजस्थान को जीत दर्ज करनी होगी वहीं पंत की धाकड़ दबंग को भी बचे 2 मैच में जीत दर्ज करने की दरकार होगी। वहीं मैच के नायक रहे मार्श ने दिल का हाल बयां करते हुए कहा की पावर प्ले के वो 6 ओवर सबसे कठिन ओवरों में से थे। जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की मैदान की भी याद आ गई। जहां की पिच में उछाल, टर्न सभी चीजें समाहित रहती हैं ।

मार्श को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से सम्मानित किया गया ।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मिलेच मार्श ने 62 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने नाबाद 52 रन बनाए।

प्रेजेंटेशन के दौरान जानिए मार्श ने क्या कहा
कठिन खेल था। शारीरिक रूप से यह कठिन होता है जब आप थोड़ी गेंदबाजी करते हैं और थोड़ा बल्लेबाजी करते हैं। धीमी गेंदें और कटर गेंद पर पर रन बनाना करना कठिन था। 160 का स्कोर इस विकेट पर ठीक था । लेकिन हमारी अच्छी साझेदारी हुई ।पावरप्ले के पहले चार-पांच ओवर बल्लेबाजी मेरे लिए बेहद कठिन थी शायद सबसे कठिन । बॉल स्विंग कर रहा था, वहां थोड़ी सी स्पिन और पिच में उछाल भी थी ।
मुझे इस विकेट पर पर्थ स्टेडियम की याद आ गई । पिछले कुछ मैचों में जैसा बल्लेबाज़ी करना चाहता हूँ वैसा ही कर रहा हूँ । मौ कुछ नहीं सोच रहा था बास गेंद को अच्छी तरह से कनेक्ट कर हिट कर रहा था ।







