आईपीएल 2022 के बेहद अहम मुकाबलों में एक मुकाबला राजस्थान और दिल्ली के बीच खेली गई। कहा दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से रौंद कर कही का नहीं छोड़ा। जहां अब हालात ये हैं की राजस्थान और दिल्ली दोनों एक ही ट्रेन पर सवारी करने के लिए व्याकुल हैं अब दोनों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच में जीत दर्ज करनी है।
लिहाजा अगर दोनों ने अपने बचे मुकाबलों में जीत दर्ज की तो रन रेट का के आधार पर टीम का चुनाव किया जायेगा। वहीं बीती रात आखिरकार ऋषभ की दबंग दिल्ली ने राजस्थान के धाकड़ को 8 विकेट से मात देकर प्लेऑफ की उम्मीद को जीवित रखा। वहीं जीत के बाद भी ऋषभ पंत के दिमाग में कई चीजें साफ चलती नजर आ रही हैं। एक मैच में जीत ही उस मैच को पूर्ण नहीं बनाता हर पहलू पर ध्यान और खामियों को ठीक कर आप चीजों को ठीक करते हैं इसकी कड़ी में ऋषभ पंत पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कह गए बड़ी बात जिसकी जानकारी आगे दी है ।
8 विकटों से दबंग दिल्ली ने धाकड़ राजस्थान को दी मात
टॉस हारकर राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए दिल्ली ने आमंत्रित किया। जहां आमंत्रण को स्वीकार कर अपने सलामी बल्लेबाजों की फ्लॉप गाथा लिखते हुए राजस्थान ने अश्विन की 50 और देवदत्त की 48 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।
यह साफ दिखाई दे रहा की जब जब बटलर का बल्ला बोला राजस्थान की टीम अलग दिखाई दे रही है लेकिन जिस दिन नहीं चला बल्ला तो उस दिन राजस्थान में मचा रहा हल्ला गुल्ला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने इस लक्ष्य को 18.1 ओवर में प्राप्त कर लिया।
ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कही ये बात
एक आदर्श खेल के बहुत करीब था । हमेशा विश्वास करें कि मैच में सुधार की गुंजाइश है। जब आप जानते हैं कि विकेट टर्न होने वाला है, तो योस्स के बाद आपके पास विकल्प होता है ।पहले गेंदबाजी करने बल्लेबाजी करने का अवसर टॉस देता है। टॉस में मैंने कहा कि 140-160 के आसपास कुछ भी हमारे लिए अच्छा होगा, और हमने 160 का स्कोर मिला। भाग्य हमेशा आपके हाथ में होता है, आप 100 प्रतिशत देना चाह सकते हैं। फील्डिंग के लिहाज से हम बेहतर हो सकते हैं। उसे टाइफाइड हो गया या ऐसा कुछ (शॉ के बारे में बात करते हुए), डॉक्टर ने मुझे बताया।
जीत के हीरो
मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) और वार्नर के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने मैच को सील किया ।

जहाँ मार्श को प्लेयर आफ द मैच चुना गया, जहाँ उन्होंने 7 छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली और गेंद से कमल करते हुए 3 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट भी झटके. डेविड वॉर्नर (David Warner) ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली । दोनों ऑस्ट्रिया के प्लेयर के बीच दूसरे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी हुई । जहाँ दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 11 गेंद रहते आठ विकेट से मात दी ।







