LSG vs PBKS: क्रुणाल-मोहसिन का धमाल, लखनऊ ने पंजाब को 20 रनों से रौंदा की टॉप 3 में एंट्री, इसे मिला MOM का अवार्ड 

0
77
views
LSG vs PBKS: Krunal-Mohsin's performance, Lucknow thrashed Punjab by 20 runs to enter top 3, got MOM award
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 के 42 वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रनों से रौंद कर अंक तालिका में टॉप 3 में अपनी एंट्री दर्ज करा ली है ।जहां यह लखनऊ सुपरजाइंट्स की आईपीएल सीजन-15 में छठी जीत है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने पंजाब के समक्ष 154 रनों का लक्ष्य रखा ।जहां लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना पाए एवं इस तरह 20 रनों से मैच को हारना पड़ा।



दीपक हुड्डा और क्विंटन डी कॉक की शानदार साझेदारी

इससे पूर्व टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। जिसमें सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली थी। वही दीपक हुड्डा ने 34 रनों का बहुमूल्य योगदान किया था। दूसरे विकेट के लिए दीपक हुड्डा और क्विंटन डी कॉक के बीच 58 गेंदों पर शानदार 50 रनों की साझेदारी हुई थी।

लोकेश राहुल का बल्ला रहा खामोश




सलामी बल्लेबाज और लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल 11 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन बनाकर आउट हुए ।  रबाडा ने जितेश शर्मा द्वारा लोकेश राहुल का कैच पकड़वाया । क्रुणाल पांड्या 7 गेंदों में 7 रन बनाकर लॉन्ग ऑन पर धवन के हाथों कैच हुए . मार्कस स्टोइनिस एक बार फिर से नाकामयाब साबित हुए जहां वह केवल 1 रन बनाये ।

रबाडा का चला जादू

किंग्स इलेवन पंजाब की गेंदबाजी की बात की जाए तो रबाडा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए ।जहां उन्होंने लोकेश राहुल, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी और चमीरा को चलता किया । कुणाल पांड्या और आयुष बडोनी रबाडा की एक ही ओवर में आउट हुए।

मयंक ने खेली आतिशी पारी

लक्ष्य पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत शानदार रही ।जहां मयंक अग्रवाल फॉर्म में देखें और 17 गेंद पर 25 रन बनाये । पांचवें ओवर में मेड ऑफ़ पर खड़े केएल राहुल द्वारा चमीरा की गेंद पर मयंक अग्रवाल लपके गए। इसके तुरंत उपरांत सातवें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर शिखर धवन 5 रन के स्कोर पर बोल्ड हुए ।गौरतलब है कि पावर प्ले में पंजाब ने 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए थे ।वही भानुका राजपक्षे 9 रन बनाकर कुणाल पांड्या का शिकार बने ।

PC: IPL/Twitter

नियमित अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से पंजाब पर अतिरिक्त दबाव आया एवं वह इस मैच में हारीतेज गेंदबाज मोहसिन खान ने 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए। उन्होंने लिविंगस्टोन (18), कगिसो रबाडा (2) और राहुल चाहर (4) के विकेट लिए।

मैन आफ द मैच

PC: IPL/Twitter

क्रुणाल को मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी की एवं दो विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने फील्डिंग में भी शानदार कैच पकड़ा। अपने स्पेल में कुणाल पांडे न 11 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट भानुका राजपक्षे और जितेश शर्मा के रूप में लिया।

अंक तालिका

LSG vs PBKS: Krunal-Mohsin's performance, Lucknow thrashed Punjab by 20 runs to enter top 3, got MOM award

पंजाब से 20 रनों से जीत दर्ज कर लखनऊ  की टीम अंक तालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर आ चुकी है। गुजरात  टाइटंस 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है ।वहीं तीसरे स्थान से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर 10 अंकों के साथ आ गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here