IPL के 55वें मैच में CSK ने DC को 91 रन से हराकर उनकी मुश्किलें प्लेऑफ के लिए बढ़ा दी हैं । गौरतलब है की इस मैच को हारने के बाद अब दिल्ली को अपने बचे हुए तीनों मुकाबले को जीतना होगा और अब अपने रन रेट का भी ख्याल रखने की दरकार होगी । इस जीत के साथ CSK के 8 अंक के साथ आठवें स्थान पर कोलकाता को पछाड़ पहुंच चुकी है । वहीँ इस मुकाबले में पंत का एक शॉट बड़े चर्चे में है जिसकी जानकारी आगे दी गई ।
आईपीएल 2022 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई की टीम से 91 रन से हार का सामना करना पड़ा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन बना पाई । चेनई की ओर से डेवोन कॉनवे ने आईपीएल में लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया और 87 रन की शानदार पारी खेली वहीँ मोईन अली की धारदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को मात देने में दोनों ने अहम् रोल अदा किया ।
मोईन ने इस मैच में तीन विकेट चटकाए जहाँ उन्होंने मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और रिपल पटेल का अहम् विकेट हासिल किया । चेन्नई की तेज गेंदबाज़ी की बात करे तो तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह के हिस्से में भी दो-दो विकेट आये।
वहीँ इस मैच में एक मौका आया जब ऋषभ पंत ने महिष तीक्ष्णा के ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत ने विथ थे स्पिन गेंद को खेला और कदमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की लाइन में जाकर आगे बढ़ कर हवाई शॉट मिड विकेट एरिया को टारगेट कर खेला । जहाँ गेंद एक दम सीढ़ी गेंदबाज़ के सर क्र ऊपर से गई जिसके लिए पंत को चौका मसीब हुआ ।
इस शॉट को लगाने के समय उनके शरीर का वजन डाउन द लाइन गया जिसकी वजह से ऋषभ पंत का संतुलन बिगड़ जाने की बड़ी वजह से ऋषभ पंत शॉट खेलने के साथ जमीन पर गिरे और लेट कर ही चौके को सीमा रेखा के बहार जाते देख आनंद का अनुभव करते दिखे । यह शॉट अब पंत के नियमित शॉट में से एक हो चुकी है वहीँ इस साल का यह उनका पहला “धड़ाम शॉट” है ।
जहाँ उन्होंने गिरकर यह शॉट लगाया । वहीँ इस शॉट के बाद लोगों ने बॉल पर कम और ऋषभ पर अधिक धयान दिया ।
— Abhishek Kumar (@CricketKeTagde) May 9, 2022
इस मैच में ऋषभ पंत ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली है. महिष तीक्ष्णा ने दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर की गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल करते हुए 29 रन दिए हैं. वहीँ अली के हाथों पंत की पारी का अंत हुआ । लेकिन उनका यह धड़ाम शॉट फैंस को जरूर ख़ुशी देता दिखा ।







