क्या धोनी के बल्ले से निकलता है “रस” या कोई टोटका ! बैट चबाते हुए फिर दिखे धोनी, खोल दिया इस स्पिन गेंदबाज ने राज

0
79
views
What
PC: IPL/BCCI

धोनी 2.0 अपने जबरदस्त फॉर्म में आ चुका है। दिल्ली के खिलाफ आईपीएल के 54 वे मैच में एक फोटो भी चर्च में आई जहां धोनी अपने मुंह से बल्ला चबा रहें हैं। क्या धोनी के बल्ले से रस निकलता है ? या धोनी किसी टोटके को मानते हैं , इसपर राज खोला है आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के जाने माने स्पिन के शानदार गेंदबाज अमित मिश्रा ने।  उस बारे में तफसील से आगे बात की गई हैं।



कोई बात नहीं कुछ मैच ही तो खराब गए हैं साहब सकारात्मक रहें ऐसा धोनी के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर बोलते नजर आ रहें हैं वहीं आपको बता दें की दिल्ली के खिलाफ हुए आईपीएल 2022 के 54 वें मैच में एक बार फिर टीवी स्क्रीन और स्टेडियम में लाइव देख रहे मैच पर लोगों ने कहा ” माही मार रहा है”  मानों ये वाक्य ही काफी है किसी के भी टेलीविजन को खुलवाने के लिए। करोड़ की संख्या में डाई हार्ट फैंस धोनी के हैं।

जहां सन्यास के बाद भी उनके क्लास और उनके अनुभव में कोई कमी नहीं आई है। आलम यह है की हारी टीम के भी प्लेयर उनसे जाकर टिप्स लेते हैं।  ये तो छोड़िए जनाब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब धोनी किसी भी चीजों पर टिप्पणी करते हैं तो जो विश्लेषण क्रिकेट पर करते हैं अच्छे अच्छे दिग्गज प्लेयर के पास वैसा परखी आंखे और क्रिकेट और मैदान पर चल रहे मैच के परिस्थिति पर प्लान ए को बदल प्लान बी करना धोनी से बेहतर शायद ही कोई  करने की काबिलियत रखता हो।

PC: IPL/BCCI

दिल्ली के खिलाफ हाल में ही धोनी ने ताबतोड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए 9 गेंद में 21 रन की पारी खेली थी और दर्शकों का दिल जीता था।

अमित मिश्र ने सोशल मीडिया पर बताई वजह



अमित मिश्रा ने राज खोलते हुए कहा कि धोनी बल्ला नहीं चबा रहे बल्कि बैठकर वे बैट से  टेप निकाल रहे हैं धोनी अक्सर अपने बल्ले को साफ सुथरा रखना पसंद करते हैं और एक भी धागा या टेप का भाग बाहर या निकले यह वो सुनिश्चित करते हैं।  दिल्ली के साथ हो रहे मैच में जो पिक्चर वायरल हो रही है उसमें धोनी अपना बल्ले से टेप निकालते हुए दांतो से नजर आ रहे हैं।

सालों से धोनी को करीब से  जानने तथा उनके साथ खेलने वाले दाहिने हाथ के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस चीजों का खुलासा किया है और यह भी साफ किया है की धोनी बल्ले को चबा नही रहे बल्कि धोनी बल्ले से टेप मुंह द्वारा हटा रहें हैं।



धोनी ने इस साल खेले गए कुल 11 मैच में 163 रन बनाए हैं जहां उनका स्ट्राइक रेट 139.32 का रहा है। धोनी ने इस साल कुल 16 चौके और 7 छक्के जड़े हैं। हालांकि ये आंकड़े वो साबित नहीं कर पा रहे जो धोनी हैं लेकिन जिस अंदाज से उन्होंने दिल्ली के खिलाफ खेला वो काबिले तारीफ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here