PBKS vs KKR: उमेश का कहर, 137 पर सिमटी पंजाब, राजपक्षे की तूफानी पारी, टूटे ये 5 रिकॉर्ड

0
100
views
PBKS vs KKR: Umesh's havoc, Punjab reduced to 137, Rajapaksa's stormy innings, these 5 records broken
PC: IPL/Twitter

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का आठवां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ कोलकाता ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाज़ी करने का आमंत्रण दिया । पंजाब की टीम ने 18.2 ओवर में 137 रन बनाये । जहाँ अब कोलकाता को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 138 रन की दरकार है। जहाँ एक समय पंजाब ने पॉवरप्ले में 62/3 थे वहीँ आखिरी के 16-18 ओवर में पंजाब ने 35/2 बनाये ।

पंजाब की बल्लेबाज़ी

पंजाब की ओर  सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर श्रीलंका के भानुका राजपक्षे  रहे जिन्होंने (31) रन की बेहतरीन पारी खेली ।अपनी पारी में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। इस मैच में वापसी कर रहे रबाडा ने 25 रन का योगदान दिया। आपको बता दें की शिखर धवन 16, मयंक अग्रवाल 1 और लिविंग स्टोन ने 19 रन की पारी खेली । कोई भी बल्लेबाज़ मैदान पर टिक ना सका ।

कोलकाता की गेंदबाज़ी

कोलकाता की ओर से स्ट्राइक गेंदबाज़ उमेश यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।सऊदी ने 2 , शिवम् मावी ने एक और रसेल ने एक विकेट हासिल किया । कोलकाता के गेंदबाज़ों ने पंजाब के बल्लेबाज़ों की नियमित अंतराल पर आउट करते रहे जिससे की रन पर रोक लगी और बल्लेबाज़ों ने गलतियां की ।

टूटे ये रिकॉर्ड

आईपीएल में विरोधियों के खिलाफ सर्वाधिक विकेट

33 – उमेश बनाम पीबीकेएस*
32 – नरेन बनाम पीबीकेएस*
31 – मलिंगा बनाम सीएसके
31 – डीजे ब्रावो बनाम एमआई
30 – मिश्रा बनाम आरआर
28 – भुवी बनाम केकेआर

2.आईपीएल में गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक नो बॉल

27 – बुमराह
23 – श्रीसंत
21 – उमेश*
21 – मिश्रा
21 – ईशांत

3.आईपीएल में एक गेंदबाज द्वारा दी गई सर्वाधिक बाउंड्री

513 – उमेश
501 – चावला
474 – ब्रावो*
473 – भुवनेश्वर
442 – प्रवीण

4.उमेश यादव के लिए आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 

4/23 बनाम पीबीकेएस (आज)*
4/24 बनाम आरआर (2013)
4/33 बनाम पीबीकेएस (2017)

5.आईपीएल मैच के पहले 6 ओवर में सर्वाधिक विकेट

53 – संदीप
52 – भुवनेश्वर
52 – जहीर
50 – उमेश*
45 – ईशांत
44 – कुलकर्णी

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (डब्ल्यू), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here