कोलकाता और पंजाब के बीच आईपीएल 2022 का आठवां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई। केवल श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी भानुका राजपक्षे ने अकेले संघर्षपूर्ण तूफानी पारी खेली जहां उन्होंने महज 9 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं उन्होंने इसके साथ ही अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई।
आईपीएल में एक मैच में सर्वोच्च स्ट्राइक रेट
422.22- मॉरिस (9 पर 38*)
387.50- एबीडी (8 में से 31)
372.23- एबीडी (11 में से 42)
369.23- रसेल (13 रन पर 48*)
350.00- गेल (10 में 35 रन)
350.00- सरफराज (10 पर 35*)
348.00- रैना (25 में 87 रन)
346.15- पोली (13 से 45*)
344.44- राजपक्षे (9 में से 31)
पंजाब की बल्लेबाज़ी
Innings Break!@y_umesh leads the charge with the ball as #PBKS are bowled out for 137 in 18.2 overs 👏 👏#KKR chase to begin shortly.
Scorecard – https://t.co/lO2arKbxgf #KKRvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/tLLPAAKXKv
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2022
पंजाब की ओर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडी भानुका राजपक्षे रहे, जिन्होंने (31) रन की तूफानी पारी खेली ।उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लागए । रबाडा ने 25 रन का बनाये ।शिखर धवन 16, मयंक अग्रवाल 1 और लिविंग स्टोन ने 19 रन की पारी खेली । कोई भी बल्लेबाज़ मैदान पर टिक ना सका ।
कोलकाता की गेंदबाज़ी
कोलकाता की ओर से उमेश यादव सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जहाँ उन्होंने 4 विकेट चटाये । सऊदी को 2 सफलता हाथ लगी, शिवम् मावी ने एक और रसेल ने एक विकेट हासिल किया ।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (डब्ल्यू), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती







