KKR को सपोर्ट करने बेहद बोल्ड अंदाज में पहुंची शाहरुख की बेटी सुहाना,अनन्या, विडियो हुआ वायरल

0
162
views
Shahrukh's daughter Suhana, Ananya reached in a very bold style to support KKR, the video went viral
PC: Twitter

आईपीएल 2022 के आठवें मुकाबले में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में कोलकाता का मुकाबला पंजाब के खेला गया .मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को समर्थन करने के लिए उनके सपोर्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ उनके पुत्र आर्यन खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे मैदान पर दिखी ।जहां स्टार किड्स के आने से एक अलग ही माहौल पैदा हो गया। हर विकेट के साथ कोलकाता को सपोर्ट कर रही यह स्टार किड्स की टोली ने खूब जमकर तालियां और हूटिंग की,  वही कैमरा पर्सन ने भी स्टार किड्स की जमकर फुटेज दर्शकों को दिखाएं। इस मैच को KKR ने 6 विकेट से जीत लिया है ।

आईपीएल 2022  मेगा ऑक्शन में दिखी थी सुहाना खान और आर्यन खान

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ आईपीएल 2022के ऑक्शन  में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान तथा आर्यन खान मौजूद थे ।जहां पूरी ऑक्शन में इन दोनों में शिरकत की थी। जहां दोनों ने ऑक्शन में प्लेयर पर लग रही बिडिंग का जमकर आनंद लिया था। वहीं मेगा ऑक्शन में कोलकाता की ओर से जूही चावला की पुत्री जहानवी भी शामिल हुई थी।

वीडियो हुआ वायरल

IPL में आज टूर्नामेंट का 8वां मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पंजाब की  टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई। जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया है । जहाँ रसेल ने शानदार 70 रन बनाये ।

दोनों टीम में बदलाव

पंजाब की टीम में एक बदलाव  किया गया है जहाँ रबाडा की वापसी संदीप शर्मा की जगह हुई है । पिछले मैच में संदीप बेदम साबित हुए थे । कोलकाता की टीम में भी एक बदलाव किया गया है जहाँ  शेल्डन जैक्सन की जगह  शिवम मावी आये ।

टीमें:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (डब्ल्यू), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here