DCvsLSG: लखनऊ ने जीता टॉस, किया गेंदबाज़ का फैसला, वार्नर-पृथ्वी आउट, 9 साल बाद वार्नर की दिल्ली वापसी 

0
95
views
PC: IPL/Twitter

IPL 2022 के 15 वां मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेली जा रहीं हैं । लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया है। डेविड वार्नर की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो रही है जहाँ यह उनका पहला सीजन का मैच होगा । आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में अपने खेमें में शामिल किस था ।

वार्नर साल 2009 से 2013 तक दिल्ली के जुड़े थे, वहीँ 9 साल बाद एक बार फिर से वह दिल्ली की टीम का हिस्सा बने हैं । इस साल उन्हें हैदराबाद की टीम ने रिटेन नहीं किया था । वहीँ वार्नर 8 साल  2014 से 2021 तक  सनराइजर्स हैदराबाद का अटूट हिस्सा थे और कप्तान के पद पर भी रहे । दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने खबर लिखे जाने तक 34 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए , वहीँ वार्नर भी 4 रन बनाकर आउट हुए ।

टॉस :

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का किया निर्णय ।

लखनऊ टीम में हुआ एक बदलाव

LSG ने मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम को प्लेइंग-XI में मौका दिया गया है ।

दिल्ली की टीम में हुआ 3 वदलाव

सीफर्ट की जगह टीम में  वार्नर की वापसी हुई है । वहीँ  खलील की जगह नॉर्टजे और मनदीप की जगह सरफराज आए हैं।

देखें दोनों टीमें:

LSG: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, मुस्तफिजुर रहमान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here