आईपीएल 2022 का 15 वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।वहीं बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और टीम में 9 साल के बाद वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर के बीच 67 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
वही पृथ्वी शॉ पुराने लय में दिखे और 34 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 179.41 का रहा ।इसके साथ ही उन्होंने अपनी पारी से रोहित शर्मा और सुरेश रैना के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
पृथ्वी शॉ और वार्नर ने दिलाई दिल्ली को उड़ान

पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के दिल्ली के लिए 52 रन जोड़े ।वही पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में अपने 11 अर्ध शतक भी जड़ा। वार्नर और पृथ्वी ने मिलकर 45 गेंदों पर 67 रन जोड़े। पृथ्वी 61 रनों के स्कोर पर कृष्णप्पा का शिकार बने ।
पृथ्वी शॉ ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
2019 के बाद से पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनने वाले चौथे प्लेयर पृथ्वी शॉ बन गए हैं ।जहाँ उन्होंने अब तक साल 2019 के बाद से लेकर अब तक पावर प्ले में 760 रन बना लिए हैं । वहीँ उनहोबे रोहित के 739 रनों के आंकड़े से आगे निकल गए हैं । पहले स्थान पर शिखर धवन (926), दूसरे स्थान पर क्विंटन डी कॉक (840) तीसरे स्थान पर केएल राहुल – (832) रन के साथ हैं ।
पृथ्वी ने की सुरेश रैना की बराबरी
आईपीएल मैच के पहले 7 ओवरों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर
4 – वीरेंद्र सहवाग
2 – पृथ्वी शॉ*
2 – सुरेश रैना
2 – केएल राहुल
देखें दोनों टीमें:
LSG: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान।
DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, मुस्तफिजुर रहमान।







