पंजाब कैंसर गुर्जर टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का 16 मुकाबला मुंबई के स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां गुजरात टाइटंस में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब किंग्स की ओर से मयंक अग्रवाल और शिखर धवन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे ।जहां 5 रन के निजी स्कोर पर मयंक अग्रवाल को हार्दिक पांड्या ने राशिद खान के हाथों कैच करवाकर बड़ा झटका दिया ।इस मैच में पदार्पण कर रहे जॉनी बेयरस्टो भी ज्यादा देर तक नहीं चले, उन्होंने 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने । इस मैच में शिखर धवन ने चार चौके लगाने के साथ T20 क्रिकेट में अपना 1000+ चौके का आंकड़ा पूरा करने का रिकॉर्ड पूरा किया । वही वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए आगे कर विस्तार से।
T20 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले भारतीय प्लेयर
Kitne chaar?
Pure hazaar sarkaar 🤩Dha-one and only Gabbar has completed 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ fours in T20s 😍#SherSquad, drop congratulatory messages ⤵️#PunjabKings #SaddaPunjab #IPL2022 #ਸਾਡਾਪੰਜਾਬ #PBKSvGT @SDhawan25 pic.twitter.com/ROJCmKuCir
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 8, 2022
शिखर धवन ने टी-20 मैच में अपने 1000 चौके का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। वहीं वह पहले भारतीय बने जिन्होंने एक हजार का आंकड़ा पूरा किया ।दूसरे पायदान पर विराट कोहली हैं जिनके नाम 917 T20 चौके हैं ,तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा है जिनके नाम 875 चौके हैं ।चौथे पायदान पर सुरेश रैना है जिनके नाम से 779 चौके हैं गंभीर पांचवें पायदान पर 747 छोटे के साथ मौजूद हैं।
धवन ने खेली 35 रनों की पारी
चौथी बार रशीद खान ने आईपीएल में धवन को आउट किया जहाँ धवन आउट होने से पहले चार चौके की मदद से 30 गेंद पर 35 रन की पारी खेली ।
पंजाब की टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव
पंजाब की टीम में लिए जॉनी बेयरस्टो को भानुका राजपक्षे की जगह प्लेइंग-XI में जगह दी गई है ।
प्लेइंग-XI
PBKS: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा ।
GT: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), दर्शन नालकंडे, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, साई सुदर्शन, मोहम्मद शमी।







