आईपीएल 2022 का 15 में मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डी वाई पाटिल मुंबई के मैदान पर खेला गया ।इस मैच में लखनऊ ने छह विकेट से दिल्ली को रौंदा । जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह दूसरे पायदान पर पक्की कर ली है ।
वहीं इस मैच में एक ऐसा भी मौका है जब दक्षिण अफ्रीका के बेहद तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्या की घातक “बीमर गेंद” (Bimer) से जख्मी होने से बाल बाल बचे क्विंटन डी कॉक, जहां दिलों की धड़कन को एक पल के लिए रोक देने वाला है खतरनाक गेंद सीधा क्विंटन डी कॉक के चेहरे के पास से गुजरा ,गनीमत यह रही कि क्विंटन डिकॉक बाल-बाल बचे और गेंद की गति का अनुमान आप इसी तरह से लगा सकते हैं कि गेंद बल्ले का किनारा छूते हुए सीमा रेखा के पार पहुंच गई।
वीडियो: खतरनाक गेंद
Nortje’s Beamer – Quinton’s Six!
Strange shot, the best thing is no one got hurt, if it gets hurt then the bowler’s morale because this ball was also hit for a six.#DCvsLSG #LSGvsDC #DCvLSG #LSGvDC #IPL2022 pic.twitter.com/omdSh9iEga— Mohit Pandey (@mohitherapy) April 7, 2022
14 ओवर के पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्या के हाथ से गेंद छूटी, ओस की बड़ी वजह से हाथों से गेंद छूटी ये बताई जा रही है ।हाथ से छूटने के उपरांत गेंद तेज गति से क्विंटन डिकॉक के की कोई चोट नहीं आई। क्रिकेट जगत फिलिप की मौत की वजह तेज गेंद उनके सर पर लगना बना था। वहीं उसके उपरांत काफी नियम एवं हेलमेट के डिजाइन में भी सतर्कता और सुरक्षा को देखते हुए बड़े बदलाव किए गए थे।
एक मैच में नोर्त्या की दो बीमर गेंद
गौरतलब है एक मैच में दो बीमार फेंकने के उपरांत गेंदबाज को गेंदबाजी करने से रोक दिया जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली और लखनऊ के बीच हो रहे मैच में नोर्त्या की दो बीमर गेंद फेंकने की वजह से गेंदबाजी से रोका गया। जहां उनकी जगह कुलदीप यादव ने उनकी बची हुई गेंदों को फेंका।
अंपायर ने उन्हें गेंदबाजी से रोक दिया। नोर्त्या ने लखनऊ के खिलाफ दूसरे ओवर और 14 वे ओवर में बीमर फेका था वहीँ आईपीएल के रूल बुक के अनुसार एक पारी में दो बीमर फेकने की वजह से एनरिच नोर्त्या गेंदबाजी से रोक दिया गया।







