LSG vs GT: लिविंगस्टोन की तूफानी पारी, पंजाब ने ठोके 189/9, रशीद का जलवा, टूटे ये 5 रिकॉर्ड, दर्शन हैट्रिक से चूके

0
112
views
LSG vs GT: Livingstone's stormy innings, Punjab hit 189/9, Rashid's performance, these 5 records broken, Darshan missed a hat-trick
PC: Twitter

IPL 2022 का 16 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।वहीं बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाये। गुजरात को जीत के लिए 190 रन की दरकरार है ।

पावर प्ले में गुजरात का दबदबा

पावर प्ले में पंजाब की टीम ने 43/2 रन बनाये । वहीँ गुजरात के गैदबाज़ों ने पंजाब के बल्लेबाज़ों को बांध कर रखा। पंजाब की पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान मयंक अग्रवाल (9 गेंदों में 5 रन) बनाकर हार्दिक पंड्या का शिकार बने जहाँ उनका कैच राशिद खान ने पकड़ा।जॉनी बेयरस्टो को 4.5 ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन ने राहुल तेवतिया के हाथो कैच करवाया ।

पंजाब की बल्लेबाज़ी

शिखर धवन 35 रन बनाकर राशिद की गेंद पर आउट हुए। लिविंगस्टोन को भी चौथी बार आईपीएल में राशीद ने अपना शिकार बनाया । लिविंगस्टोन ने 27 गेंद में 67 रन की आतिशी पारी खेली ।लिविंगस्टोन ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा।जहाँ उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके जड़े। 13वें ओवर में जितेश शर्मा (23) का विकेट दर्शन ने चटकाया ,वहीँ अगली गेंद पर ओडियन स्मिथ को भी शुभमन गिल के हाथों कैच करवाया । शाहरुख़ खान 15 रन बनाकर रशीद खान के शिकार बने । अंत में राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 22 रन बनाये ।

गुजरात की गेंदबाज़

राशीद खान ने 4 ओवर में 22 रन बनाकर 4 विकेट चटकाए । दर्शन ने 2 विकेट चटकाए । कप्तान हार्दिक और लॉकी फर्ग्यूसन को एक एक सफलता मिली । मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 सफलता अर्जित की ।

टूटे ये रिकॉर्ड

1.टी20 में सर्वाधिक चौके जड़ने वाले भारतीय प्लेयर

1001 चौके  – एस धवन*
917 चौके – कोहली
875 चौके – रोहित
779 चौके   – रैना
747 चौके – गंभीर

2.हर सीजन में राशिद खान की इकॉनमी

2017 : ECO  6.63
2018 : ECO 6.74
2019 : ECO 6.28
2010: ECO 5.38
2021: ECO 6.70

3. आईपीएल में चौथी बार रशीद खान ने शिखर धवन  का विकेट चटकाया ।

4.टी-20 क्रिकेट में शिखर ने अपने 1,000 चौके भी पूरे किये जहाँ वे दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं ।

5,गुजरात टाइटंस की एकमात्र टीम जिसने पावरप्ले में एक भी छक्का नहीं दिया

दोनों टीमों में हुआ बदलाव 

पंजाब में एक बड़ा बदलाव देखने मिला जहाँ जॉनी बेयरस्टो को भानुका राजपक्षे की जगह प्लेइंग-XI में शामिल किया गया ।है।

गुजरात टीम में भी 2 बदलाव किया गया है जहाँ विजय शंकर और वरुण एरोन की जगह दर्शन नालकंडे और साई सुदर्शन को टीम में जगह दी गई है ।

टीमें

PBKS: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा ।

GT: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), दर्शन नालकंडे, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, साई सुदर्शन, मोहम्मद शमी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here