आईपीएल 2022 का 14 मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। जहां इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहां बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पावर प्ले में धीमी शुरुआत करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए। पावर प्ले में रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 3 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने ।उमेश यादव और कोलकाता से डेब्यू कर रहे हैं सलाम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
पावर प्ले में विकटों का चौका
Anna and new Ball a beautiful love story this season @y_umesh #lordyadav #umeshyadav #KKRvMI pic.twitter.com/QQxjHew2LW
— ŜΔIℲ (@Saif_khan_19) April 6, 2022
उमेश यादव इस आईपीएल 2022 में पावरप्ले में:-
3-0-12-2
3-0-12-2
2-0-15-1
3-0-12-1
टॉस के बॉस के बॉस बने श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
उमेश यादव ने फिर से लिया पावर प्ले में शानदार विकेट
मतलब है कि केकेआर की ओर से खेलते हुए उमेश यादव ने खेले गए आईपीएल मैचों में हर एक पावर प्ले में विकेट चटकाए हैं ।इस बार बारी थी रोहित शर्मा की थी, उमेश ने रोहित शर्मा को शानदार तरीके से अपनी चक्रव्यूह में फसाया। जहां रोहित शर्मा को उन्होंने पहले शार्ट गेंद डाली फिर स्लॉट में गेंद डाली फिर शार्ट बाउंसर डाल कर चलता किया। जहां लगातार उन्होंने 135 से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की और जिस गेंद पर पुल शॉट करने के चक्कर में राहुल शर्मा आउट हुए वह गेंद की स्पीड 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के आंकड़े
गौरतलब है के आंकड़ों की बात की जाये तो मुंबई इंडियंस ने कुल 22 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से जीते हैं। वहीं सात मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है।
मुंबई की टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, देवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी ।
कोलकाता की टीम
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान ), सैम बिलिंग्स (wk), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती ।







