MI vs KKR: अर्धशतक के बाबजूद इस वजह से खुश नहीं सूर्यकुमार, इसपर निकली सारी भड़ास, MI ने ठोके 161/4

0
95
views
MI vs KKR: Despite half century, Suryakumar is not happy because of this, all the anger came out on it, MI hit 161/4
PC: Twitter

कोलकाता और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल  का चौथा मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जा रहा है। जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई के टीम ने ने 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 161 रन बनाए। जहां कोलकाता को अब  जीत के लिए 162 रनों की दरकार है । मुंबई इंडियंस के शानदार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार अब मुंबई के खेमें से जुड़ गए हैं , जहाँ उन्होंने इस मैच में रोहित शर्मा और ईशान के जल्दी आउट हो जाने के बाद पारी को संभाला और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 36 गेंद में 52 रन बनाये । इनिंग ब्रेक पर जानिए उन्होंने की क्या कहा ।

सूर्यकुमार ने दिया ये बयान

सूर्यकुमार ने 36 गेंद में 52 रन बनाये जहाँ उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े । वहीँ उन्होंने इनिंग ब्रेक में कहा की पिच काफी स्लो और स्टिकी है और गेंद बल्ले पर रुक कर आ रही है जिससे दिक्कतों का सामना रोहित और ईशान भी करते आये । जहाँ गेंद फस कर बल्ले पर आ रही है । वहीँ उन्होंने यह भी कहा की गेंदबाज़ हमारे सक्षम हैं और उन्हें ये टारगेट बचाने की दरकार होगी । अंत में उन्होंने कहा की उन्हें पता था की अगर वे टिके तो और भी रन बनाएंगे। वहीँ उन्होंने यह भी साफ़ किया की मुंबई ये मुकाबला जीत रही है । लेकिन वे पिच से बेहद नाखुश नज़र आये ।

मुंबई की बल्लेबाज़ी

रोहित शर्मा 12 गेंद पर महज 3 रन बनाकर हुक शॉट खेलने के चक्कर पर उमेश  यादव का शिकार बने ।डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी) ने 18 गेंद में 29 रन की आतिशी पारी खेली और  वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। युवा प्लेयर  तिलक वर्मा ने  27 गेंद में 38 रन का योगदान दिया । पोलार्ड ने महज 5 गेंद का सामना किया और 22 रन जड़ दिए।

कोलकाता की गेंदबाज़ी

कोलकाता की ओर से कमिंस ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए । उमेश यादव को एक सफलता और वरुण को एक सफलता हाथ लगी ।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स और बासिल थंपी।

कोलकाता नाइट राइडर्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और रसिख सलाम।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here