आईपीएल 2022 का 42 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जा रहा है। जहाँ मैच से ठीक पहले अय्यर के साथ दो लोगों का हुआ रोड ऐक्सिडेंट हुआ जिसकी पूर्ण जानकारी आगे दी गई है ।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है । इस मैच में लखनऊ की टीम में आवेश खान की एंट्री हुई है। वहीं पंजाब के बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है। वही इस मैच से पहले लखनऊ टीम के ट्विटर हैंडल द्वारा औपचारिक पुष्टि की गई कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के सीईओ रघु अय्यर ,रचित तथा गौरव अरोरा जो की गौतम गंभीर के मैनेजर हैं वह रोड एक्सीडेंट के शिकार हुए । गनीमत यह रही कि किसी को भी कोई भी गंभीर चोट नहीं लगी है जहां यह तीनों आज होने वाले मुकाबले को देखने के लिए के लिए पुणे मुंबई से आ रहे थे जहां औपचारिक पुष्टि की गई कि तीनों ही लोग सुरक्षित हैं।
लखनऊ सुपरजाइंट्स के ट्विटर हैंडल द्वारा की गई पुष्टि
Lucknow Super Giants’ CEO Raghu Iyer, his associate Rachita Berry and Gaurav Arora, Manager for Gautam Gambhir were involved in a minor road accident en route to the venue for tonight’s game. Fortunately, all three are safe and well. pic.twitter.com/NoWHmN0MOl
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 29, 2022
गौरतलब है लखनऊ सुपरजाइंट्स के सीईओ रघु अय्यर समेत तीन लोग मुंबई से पुणे के लिए कार द्वारा यात्रा कर पुणे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम आईपीएल के 42 वें मुकाबले को देखने के लिए आ रहे थे ।जहां रास्ते में ही छोटी से दुर्घटना घटी ।हालांकि तीनों ही लोग सुरक्षित है जिसकी औपचारिक पुष्टि लखनऊ टीम के ट्विटर हैंडल द्वारा कर दी गई है ।गनीमत यह रही कि तीनों को कोई भी चोट नहीं आई एवं तीनों लोग सुरक्षित है।
टीमें:
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):
क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मोहसिन खान
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह







