सोशल मीडिया मीडिया पर इन दिनों हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की चर्चा जोरों पर है। जहां आईपीएल सीजन-15 के पहले के 2 मैचों में खूब रन लुटाने वाले तेज गेंदबाज उमरान को डेल स्टेन ने ऐसा निखारा की उनकी चमक क्रिकेट के साथ राजनैतिक गलियारों में भी हो रही है। वहीं हाल में ही उमरान की फोटो हार्दिक के साथ खूब वायरल हो रही है जहां।वह हाथ जोड़ कर ऊपर की तरफ देख रहे हैं। जानते हैं आखिर क्या है माजरा ।
जहां धारदार प्रदर्शन कर अब तक 15 विकेट चटका चुके रफ्तार एक्सप्रेस उमराम मलिक ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी मैदान पर अपनी गेंदबाजी से जमकर परेशान किया है। जहां इस सीजन में दो बाद उमरान का सामना हार्दिक के साथ हुआ है। जहां पहले मुकाबले में हार्दिक के सर पर बाउंसर गेंद हिट करने वाले उमरान ने दूसरे भिडंत में भी हार्दिक के कंधे को हिट किया। वहीं मैदान पर आई हार्दिक की पत्नी नताशा इसे देख कर थोड़ी परेशान जरूर दिखाई।

हाथ को फिजियों से दबवाते बाजार आये थे हार्दिक पंडया । जहाँ उमरान की 150 की मी से अधिक की रफ़्तार की गेंद उनके सीधा कंधे में जा लगी थी .
हाथ जोड़े उमरान का फोटो हो रहा वायरल
गुजरात और हैदराबाद के आखिरी भिडंत में उमरान ने 25 रन देकर 5 विकेट लिए वहीं उन्होंने एक हार्दिक को अपना शिकार भी बनाया वहीं इस मैच में कंधे पर उमरान की गेंद भी हार्दिक को हिट करने से नहीं चुकी। वहीं यह देख हार्दिक की पत्नी नताशा भी हताश दिखी। हालांकि यह मैच रोमांचक तरीके से गुजरात ने जीता जहां।आखिरी ओवर में 4 छक्के तेवतिया और राशिद खान ने लगा दिए।
वहीं इस बाद हार्दिक राशिद खान और उमरान मैदान के एक छोर पर नजर आए ।जहा मैदान पर हार्दिक ने फ्लाइंग किस देकर अपनी पत्नी का सपोर्ट के लिए शुक्रिया जाहिर किया। वहीं राशिद खान।ने भी अपने हाथ हिलाकर नताशा का अभिवादन किया। इसकी कड़ी में हार्दिक के साथ खड़े उमरान ने नमस्ते कर नताशा का अभिवादन किया। जहां ऑफ द फील्ड इन दिग्गज प्लेयर्स ने अपनी खेल भावना का परिचय जमकर दिया। जिसकी सराहना की जा रही है।







