वीडियो: लोकेश राहुल को किया रबाडा ने लहराती गेंद पर आउट, दोस्ती भूल मयंक ने मनाया जबरदस्त जश्न

0
91
views
Video: Lokesh Rahul was dismissed by Rabada on a waving ball, Mayank celebrated a tremendous celebration, forgetting friendship
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 42वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर की टीम के कप्तान लोकेश राहुल महज 6 रन बनाकर रबाडा का शिकार हुए। जहां रबाडा की लहराती गेंद को समझने में असफल रहे लोकेश राहुल एवं गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों में गया। जहां लखनऊ  के इन फॉर्म बल्लेबाज लोकेश राहुल के आउट होने के साथ ही पंजाब किंग्स का खेमा जश्न में डूब गया वही उनके दोस्त मयंक अग्रवाल ने भी जमकर रबाडा के विकेट पर जश्न मनाया एवं उन्हें गले से लगा लिया।



तीसरे ओवर में चटका रबाडा ने लोकेश राहुल का विकेट

पहले ही ओवर से लोकेश राहुल पिच पर सेट नजर नहीं आ रहे थे ।जहां गेंदबाजों की स्विंग गेंद पर उन्हें परेशानी हो रही थी। वही इसका जमकर फायदा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा ने उठाया जहां उन्होंने उन्हें सेट किया। पहले 2 गेंद में उन्होंने बाहर गेंद की एवं तीसरी ओवर  की पांचवी गेंद को आउट स्विंग निकाला। जहां लोकेश राहुल  ने इस गेंद को पढ़ नहीं पाए एवं गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई ।लोकेश राहुल ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन की पारी खेल आउट हुए ।



विकेटकीपर जितेश शर्मा ने नहीं की कोई गलती

आईपीएल 2022 में दो शतक लगा चुके लोकेश राहुल का बड़ा विकेट लेने में जितेश शर्मा ने कोई गलती नहीं की। जहां उन्होंने अपने दाहिने तरफ डाइव  लगाकर कैच को पूरा किया। गौरतलब है लोकेश राहुल पिछले मैच में 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल कर आ रहे थे एवं वह अच्छी लय में हैं।9 मैच में उन्होंने 374 रन बना लिए हैं .

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मोहसिन खान



 

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here