वीडियो : डिकॉक बने ईमानदारी के मिसाल, बिना अंपायर के आउट दिए छोड़ा मैदान, प्रीति जिंटा ने बजाई तालियां, जीता लाखों दिल 

0
89
views
Video: Decock became an example of honesty, left the field without umpire, Preity Zinta applauded, won millions of hearts
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 42 वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।



क्विंटन दी किक ने जीता दिल

इस मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर क्विंटन डिकॉक रहे जिन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। वहीं इस मैच में क्विंटन दी कॉक ने अपनी ईमानदारी और खेल भावना का परिचय देकर करोड़ों दिल जीत लिया।

जहां वह संदीप शर्मा की बाहर जाती गेंद को कट करने की कोशिश में अपना बल्ला चलाय । जहां गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर जितेश शर्मा के हाथों में गई। वही अंपायर के फैसले दिए जाने से पहले ही क्विंटन डी कॉक पवेलियन की ओर बढ़ गए। इसे देखकर संदीप शर्मा ने  क्विंटन डी कॉक की पीठ पर थपकी लगाई ।वहीं पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा ने भी खेल भावना को सरहाना करते हुए खड़े होकर  मैदान से तालियां बजाई।



लखनऊ के दिग्गज प्लेयर सस्ते में हुए आउट

पिछले मैच में शतकवीर रहे लोकेश राहुल 6 रन बनाकर रबाडा का शिकार हुए। वही अच्छे फार्म में चल रहे दीपक हुडा 34 रन पर बेयरस्टो  के हाथों रन आउट हुए ।कुणाल पांड्या 7 रन पर रबाडा के शिकार बने । स्टोनिस 1 रन पर राहुल चहर को कैच दे बैठे। आयुष बडोनी अपनी गलत शॉट खेलते हुए रबाडा का शिकार बने । चमीरा ने दो छक्के लगाकर 17 रन की पारी खेल रबाडा के हाथों आउट हुए

पंजाब की गेंदबाजी



पंजाब की ओर से रबाड़ा ने 4 ओवर में 38 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए । केएल राहुल (6), क्रुणाल पंड्या (7), आयुष बडोनी (4) और दुष्मंथ चमीरा (17) को आउट किया। संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर एक सफलता अर्जित की। राहुल ने  चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किया।

लखनऊ की टीम

क्विंटन डी कॉक (W), केएल राहुल (C), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथ चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान।

PBKS: मयंक अग्रवाल (C), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (W), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here