15 मैच के बाद डि कॉक-लोकेश राहुल की टॉप-5 में एंट्री, ऑरेंज कैप-पर्पल कैप की टॉप-10 की सूची में बड़ा उलटफेर

0
211
views
After 15 matches, De Kock-Lokesh Rahul's entry in top-5, Orange Cap-Purple Cap's top-10 list is a big change
PC: Twitter

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 15वां  मुकाबला लखनऊ ने 6 विकेट से जीत लिया है ।जहाँ इस मैच में लखनऊ ने डि कॉक  की शानदार 80 रनों पारी की बदौलत मैच को रोमांचक बनकर 6 विकेट से जीत लिया है । इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची में बड़े बदलाव देखने मिले हैं । जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  दिल्ली की टीम ने ने 3 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ  की टीम ने 19.4 ओवर में 154/5  रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया ।

लखनऊ की ओर से  क्विंटन डि कॉक और लोकेश राहुल  ने  लखनऊ की जीत की नींव रखी। इसके साथ ही आईपीएल में सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले सूची में लोकेश राहुल और क्विंटन ने अपनी पोजीशन और बेहतर कर ली है । इस जीत के साथ ही लखनऊ  की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 बन गई है।

15 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की सूची

POS PLAYER मैच पारी रन औसत SR 4S 6S
1 बटलर 3 3 205 102.50 143.36 14 14
2 ईशान किशन 3 3 149 74.50 133.04 17 3
3 क्विंटन डि कॉक 4 4 149 37.25 135.45 19 2
4 लोकेश राहुल 4 4 132 33.00 129.41 9 5
5 दीपक हुड्डा 4 4 130 32.50 136.84 10 6
6 फाफ डुप्लेसी 3 3 122 40.67 150.62 9 7
7 तिलक वर्मा 3 3 121 60.50 161.33 9 7
8 शिवम् दुबे 3 3 109 36.33 165.15 11 5
9 पृथ्वी शॉ 3 3 109 36.33 167.69 14 4
10 हेटमायेर 3 3 109 54.50 187.93 9 8

 

क्विंटन डि कॉक  ने दिल्ली के खिलाफ 24 गेंद पर 80 रन बनाये ।जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 153.8 का रहा । इसके साथ ही क्विंटन डि कॉक ने  बैंगलोर के कप्तान डु प्लेसिस को पछाड़कर टॉप-4 में जगह बना ली है । बटलर 3 मैचों में 205 रनों के साथ टॉप पर मौजूद हैं । दूसरे स्थान पर ईशान किशन 149 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर अब  क्विंटन डि कॉक 149 रनों के साथ हैं । चौथे स्थान पर लोकेश राहुल  132  रनों के साथ  आ गए हैं । दीपक हूडा भी 11 रन की पारी खेल टॉप पांच में 130 रनों के साथ आ गए हैं ।

15 मैच के बाद : पर्पल कैप की सूची

POS PLAYER MATCHES OVERS BALLS WKTS AVG
1 उमेश यादव 4 16.0 96 9 9.33
2 चहल 3 12.0 72 7 9.00
3 आवेश खान 4 14.4 88 7 18.14
4 राहुल चाहर 3 12.0 72 6 10.00
5 कुलदीप यादव 3 11.4 70 6 13.50
6 हसारंगा 3 12.0 72 6 15.33
7 मिल्स 3 10.0 60 6 16.50
8 मोहम्मद शमी 2 8.0 48 5 11.00
9 सऊदी 2 8.0 48 5 11.20
10 बोल्ट 3 12.0 72 5 17.20

 

पर्पल कैप की लिस्ट में लखनऊ के खिलाफ 2 विकेट लेकर कुलदीप यादव  टॉप-5 में  पर 6 विकेट के साथ आ गए हैं हैं । पहले स्थान पर उमेश यादव  9 विकेट के साथ हैं । दूसरे स्थान पर चहल  7 विकेट के साथ हैं , तीसरे  स्थान पर आवेश खान 7 विकेट के साथ मौजूद हैं।

15 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
KKR 4 3 1 6
LKO 4 3 1 6
RR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
RCB 3 2 1 4
DC 3 1 2 2
CSK 3 0 3 0
MI 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

दिल्ली से 6 विकेट से मिली जीत के लखनऊ पॉइंट्स टेबल की टॉप-2  पर आ गई है । वहीँ इस हार के बाद दिल्ली सातवें स्थान पर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here