DC vs LSG: आखिरी ओवर में आयुष ने छक्का लगाकर DC को 6 विकेट से रौंदा, वीडियो हुआ वायरल, आखिरी ओवर का रोमांच

0
155
views
DC vs LSG: Ayush hits a six in the last over, tramples DC by 6 wickets, the video goes viral, the thrill of the last over
PC: Twitter

IPL 2022 के 15 वां मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेली गई ।जहाँ  लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय  लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट पर 149 रन बनाए । जिसमें पृथ्वी शॉ ने 34 गेंद पर 61 रन की  आतिशी शुरुआत दिल्ली को दिलाई थी, लेकिन इसके पृथ्वी के आउट होने के बाद दिल्ली की टीम ने  मोमेंटम खो दिया और लखनऊ के स्पिन  गेंदबाज़ों ने दवाब बनाया  दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत 39 पर नाबाद रहे। LSG की ओर से रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए ।

जीत के लिए 150 रन का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक ने सर्वाधिक (80) रन बनाये । वहीँ क्रुणाल ने 19 नाबाद रन और आयुष ने एक बार फिर जानदार पारी खेलकर आखिरी ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच को लखनऊ के नाम कर दिया । दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में लखनऊ को दिल्ली पर जीत के लिए 5 रन की दरकार थी। दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या  लखनऊ की ओर से मौजूद थे वहीँ  दिल्ली ने आखिरी  गेंदबाज़ी  शार्दूल को सौंपी।

  • 19.1: पहली ही गेंद पर दीपक हुड्डा शार्दुल की गेंद पाए डीप कवर में अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हो गए ।
  • 19.2: आयुष बदोनी बल्लेबाज़ी के लिए आये और टीम दवाब महसूस करने लगी । दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।  लखनऊ को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 5 रन की दरकार थी ।
  • 19.3: तीसरी गेंद पर आयुष ने कवर ड्राइव लगाकर शानदार चौका बटोरा और लखनऊ की टीम ने स्कोर की बराबरी कर ली।
  • 19.4: चौथी गेंद पर आयुष ने कवर के ऊपर से शानदार छक्का लगाकर लखनऊ को मैच में 6 विकेट से जीत दिलवाई और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर चली आयी है ।

आयुष का छक्का : वीडियो

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ (34 गेंद पर 61 रन) की पारी की दम पर  3 विकेट पर 149 रन बनाए । कप्तान ऋषभ पंत 39 पर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने ने दो विकेट चटकाए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाज़  क्विंटन डीकॉक ने आतिशी  पारी खेलते हुए 52 गेंदों पर 80 रन बनाए और अपना आईपीएल का 18वां अर्धशतक पुर किया ।लखनऊ की ओर से कप्तान लोकेश राहुल ने 25 गेंद पर 24 रन बनाये । दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई । एविन लुईस (5) को ललित यादव ने पवेलियन की राह दिखाई। क्रुणाल ने 14 गेंद पर 19 रन बनाये । आयुष ने 3 गेंद में 10 नाबाद रन बनाये

15 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
KKR 4 3 1 6
LKO 4 3 1 6
RR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
RCB 3 2 1 4
DC 3 1 2 2
CSK 3 0 3 0
MI 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

दिल्ली से 6 विकेट से मिली जीत के लखनऊ पॉइंट्स टेबल की टॉप-2  पर आ गई है । वहीँ इस हार के बाद दिल्ली सातवें स्थान पर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here