वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला जमैका के सबीना पार्क किंग्सटन के मैदान पर खेला गया जहां न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 13 रनों से रौंद दिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड की टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बना पाई।
कप्तान विलियमसन और जिम्मी नीशम का धमाल

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कनवे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली ।वहीं कप्तान विलियमसन ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए ।वहीं अंत में फिनिशर के रोल में आए नीशम ने महज 15 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 185 रन तक पहुंचाया।
वेस्टइंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ सबसे सफल गेंदबाज रहे जहां उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की। मैकॉय तथा होल्डर को एक-एक विकेट हासिल हुई।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी में फ्लॉप प्रदर्शन जारी

वेस्टइंडीज ने अपने 4 बल्लेबाज को 49 रन पर खो दिया था। जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा भारत से मिली 4/1 से हार के बाबजूद वेस्टइंडीज की टीम ने वही गलतियां दोहराई जो भारत के खिलाफ दोहरा रही थी। गुच्छों में विकेट खोना वेस्टइंडीज की हार की वजह बनी।
ओडियन स्मिथ और रोमारियो शेपर्ड ने दिखाया आखिर में दम
गौरतलब है की ब्रुक्स ने 43 गेंद में 42 रन बनाए। जो की टी 20 के लिहाजा से काफी धीमा रहा । वहीं मायर्स 1, हेटमेयर 2, थॉमस 1, निकोलस पुरन 15 रन पर आउट हुए। वहीं ओडियन स्मिथ और शेपेर्ड ने पारी में जान फूकने की कोशिश की। जहां दोनों ने 18 वें ओवर में 19 रन बोल्ट के ओवर में ठोका। 19 ओवर में 17 रन लॉकी फर्ग्यूसन के ठोके। जहां 12 गेंद पर दोनों ने मिलकर 35 रन बना दिए थे।
आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। वहीं इस ओवर में दोनों ने मिलकर 12 रन बनाए और संघर्ष दिखाया। लेकिन अंत में साउदी के अनुभव ने वेस्टइंडीज को आखिरी के ओवर में 26 रन बनाने से रोक दिया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ओडियन और शेफर्ड की तारीफ करनी होगी जिन्होंने मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक बनाए रखा।
मैन आफ द मैच

सैंटनर को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।







