निकोलस पुरन के दिन ठीक सही मायनों में बिल्कुल भी नहीं जा रहे। जहां हर ओर निराशा के बादल मंडरा रहे हैं। पहले बांग्लादेश, फिर इंडिया और अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे 3 मैचों की पहली टी20I में 13 रनों से मिली हार के बाद निकोलस का कप्तानी कैरियर पर भी सवालिया निशान शुरू हो गए हैं ।
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दी 13 रन से रौंदा

टॉस हारकर पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 33 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 47 रनों की पारी खेली। वहीं कनवे ने 43 रनों का योगदान दिया ।अंत में जिम्मी नीशम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 2 छक्के और तीन चौके को 33 रन की पारी खेली।
वेस्टइंडीज में गेंदबाजी की बात की जाए तो ओडियन स्मिथ ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन सफलता अर्जित की। मैकॉय तथा जेसन होल्डर को एक-एक सफलता हाथ लगी।

वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही जहां वेस्टइंडीज ने अपने टॉप 4 बल्लेबाजों को 49 रनों पर खो दिया ।वही ब्रुक्स में 42 रन की पारी खेली तो जेसन होल्डर ने 19 गेंदों पर 25 रन बनाए। अंत में रोमारियो शेफर्ड और ओडियन स्मिथ ने जरूर संघर्ष दिखाया और हमारे शेफर्ड ने 16 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 31 रन और ओडियन स्मिथ ने 12 गेंद में 4 चौका और 1 छक्का जड़ा । लेकिन आखिरी ओवर में 26 रन नहीं बना पाए।
पोस्ट मैच प्रिजेनेटेशन में निकोलस पुरन ने कही यह बात

पूरन ने कहा की ” मुझे लगता है कि आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया , अगर पिच पर हम उन्हें 175 रनों पर रोकते तो हमारे हित में होता, जिम्मी नीशम ने आखिरी में जो रन बनाये वो मैच से हमें दूर ले गए । गेंदबाज़ी में सेंटनर ने अच्छी गेंदबाजी की जहाँ गेंद फस कर पिच पर आ रही थी , ईश को भी कुछ विकेट मिले।
जिस तरह टीम ने आखिरी ओवरों में संघर्ष दिखाया मैं लड़ाई से खुश हूं लेकिन हमें इन रनों और टारगेट का कैसे पीछा करने है ये हमें खोजना होगा। मैं बल्लेबाजों को ज्यादा दोष नहीं दूंगा, ऐसा होता है और हम जितने अधिक खेल खेलेंगे, हमें उतना ही बेहतर हम होंगें । वहीँ टीम में एक जूट होकर प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है । आने वाले मैच में हम बाउंस बैक करेगें ।







