बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला में आखिरी मैच ज़िम्बाब्वे की टीम को बांग्लादेश की टीम ने 105 रनों से मात देकर अपने सम्मान की रक्षा की । जहाँ 3 मैचों की श्रृंखला का नतीजा ज़िम्बाब्वे के पक्ष में रहा । जहाँ 2-1 से श्रृंखला में ज़िम्बाब्वे ने जीत दर्ज की । जीत के नायक की बात की जाये तो सिकंदर रजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 3 वनडे मैच में लगातार 2 शतक जड़ा ।
तीसरे वनडे मैच में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए ।उसका पीछा करने उतरी मेजबान टीम जिंबाब्वे 151 रन पर सिमट गई । बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक रन बनाए वाले प्लेयर रहे अफीफ जिन्होंने 81 गेंद में 85 रन बनाये जहाँ उन्होंने 2 छक्का और 6 चौके जड़े और मैन ऑफ द मैच भी बने । बांग्लादेश की ओर से मुस्तफ़िज़ुर रहीम ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए ।
मैन ऑफ द सीरीज बने सिकंदर रजा

2 मैचों में लगातार शतक जड़ने वाले रजा तीसरे मुकाबले में 0 पर आउट हुए लेकिन सीरीज में सर्वाधिक रन और विकेट लेने प्लेयर बने ।
सिकंदर रजा ने दिया ये बयान

आखिरी मैच में मेरे बल्ले से रन नहीं निकले लेकिन इसके लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगा और अगली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।( जहाँ इशारों में भारत के खिलाफ प्रदर्शन की बात उन्होंने बोल दी ) नेट्स में अभ्यास करना और उसका परिणाम अपने भावनाओं को काबू में रखकर मैदान पर देखना अच्छा लगता है । जहाँ लगातार 2 शतक जड़ना और टीम को जीत में सहभागिता प्रदान करना सुकून भरा था ।
मैं विपक्ष के अनुरूप अपनी योजना बनाने और खेलने की कोशिश करता हूं। मेरे लिए यह सब प्रशिक्षण के बारे में है। अभ्यास सबसे बड़ी चीज है । बड़े बड़े नाम टीम में नहीं होने के बाबजूद टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की ।। नगारवा ने अच्छी गेंदबाजी की, जोंगवे ने भी शानदार प्रदर्शन किया । जहाँ सभी प्लेयर ने शानदार प्रदर्शन किया और ड्रेसिंग रूम में शानदार माहौल रहा । मैं उन सभी फैंस का अभिवादन करता हूँ तो अपनी टीम को सपोर्ट देने मैदान में आये । तहे दिल से उनका अभिवादन ।







