आई पी एल 2022 का 54 वां मुकाबला सनराइज हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।
कप्तान पार्टी ने 50 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।वहीं रजत पाटीदार ने भी 38 गेंदों पर चार चौके की मदद से 48 मिनट मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन का योगदान किया ।दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से ताबड़तोड़ 30 रन बनाए। कार्तिक ने आखिरी ओवर में फारुकी को निशाने पर लेकर उनके ओवर में 22 रन लुटे।
विराट का नहीं चला बल्ला
विराट कोहली एक बार फिर से दुर्भाग्य पूर्ण रूप से पहले ही गेंद पर विलियमसन द्वारा कैच आउट हुए। इसके उपरांत वार डू प्लेसी और रजत पाटीदार के बीच तीसरे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी भी दोनों के बीच 73 गेंदों पर 105 रनों की साझेदारी हुई। फाफ डू प्लेसिस आईपीएल करियर का अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया विराट कोहली 30 रन पर आउट हुए या दूसरा मौका था सीजन में विराट कोहली हैदराबाद के खिलाफ 0 पर आउट हुए।
कार्तिक ने मचाया कोहराम
दिनेश कार्तिक पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जहां उन्होंने उतरने के साथ मैच 8 गेंदों पर एक चौका और 4 छक्के की बदौलत 30 रनों की पारी खेली उन्होंने फारुकी की आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ 22 रन बनाएं।
फारूकी को किया निशाना
अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं दिनेश कार्तिक ने आखरी ओवर में 22 रन फारूकी के जड़ दिए। आखिरी के 4 गेंदों पर लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़ा। वही इस ओवर में कार्तिक ने 25 रन बनाएं। हालाकिं उनका कैच इस ओवर में राहुल से छूटा जिसका खामयाजा फारुकी को उठाना पड़ा ।
— Jeny (@AlieJeny) May 8, 2022
आज का दिन फारूकी का बड़ा ही रोमांचक बिता जहां पहले आठवें ओवर में फाफ डू प्लेसी के स्ट्रेट ड्राइव ने उनके पांव को हिट किया तो वही आखरी ओवर में कार्तिक ने उनके गेंद पर धावा बोला फारुकी नशे के अपने चार ओवर में 45 रन दिए जहां उनका इक्नॉमी 11.80 का रहा।







