आईपीएल 2022 का 54 वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जिस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए ।इस मैच में कप्तान डु प्लेसिस ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन बनाए।
इसके साथ ही उन्होंने हैदराबाद के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर धुनाई की जहां उन्होंने उमरान मलिक के एक ओवर में रजत के साथ मिलकर 20 रन लुटाए, जिसमें उन्होंने छक्के और चौके की बरसात कर दी जिसकी विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।
कोहली जीरो तो डुप्लेसिस हीरो
विराट कोहली एक बार फिर दुर्भाग्यशाली रहे ।जहां कोहली का विकेट मैच की पहली ही गेंद पर गिरा, सूचित ही गेंद पर विलियमसन ने उनका कैच पकड़ा । डुप्लेसिस ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन बनाए और आईपीएल में अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया।
फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 105 रनों की पार्टनरशिप की जहां रजत पाटीदार 38 गेंदों पर 48 रन पर आउट हुए। इसके बाद उतरे मैक्सवेल ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए अंत में फिनिशर कार्तिक ने 8 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से 30 रन बनाकर बेंगलुरु का स्कोर 190 के पार पहुंचाया।
उमरान मलिक को डुप्लेसिस ने धोया
बैंगलोर के खिलाफ मलिक ने 2 ओवर में 25 रन दिए आलम यह रहा की कप्तान विलियमसन ने उनसे पूरी ओवर भी नहीं करवाए। इससे पहले भी मैच में उमरान ने काफी रन लुटाये थे ।
— Jeny (@AlieJeny) May 8, 2022
फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को रिमांड में लेते हुए उनके एक ओवर में 20 रन ठोक डाले ।जहां उन्होंने मिलकर 3 चौका और एक छक्का जड़ा।







