भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 1st ODI) के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बारबाडोस के मैदान पर भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया जाट टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला कर करते हुए रोहित शर्मा ने अपने गेंदबाजों को मैदान पर उतारा वहीं वेस्टइंडीज की पूरी टीम 114 रनों पर धराशाई हो गई। वही जीत के लिए भारतीय टीम को 15 रनों की दरकार है। कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही वंडे मुकाबले में कहर बरपा दिया है। जहां उन्होंने तीन ओवर में 2 मेडेन ओवर फेका और 4 विकेट हासिल कर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। वहीं अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।
जडेजा और कुलदीप यादव ने बरपाया कहर
भारत के स्पिनर रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से कठिन सवाल पूछे जहां दोनों ने मिलकर 7 विकेट हासिल किए ।जहां जडेजा के खाते में तीन सफलता रही तो दूसरी कुलदीप यादव के खाते में 4 विकेट रहे। वहीं शार्दुल ठाकुर ,हार्दिक पांड्या और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला। जहां अपनी फिरकी पर जडेजा और कुलदीप ने वेस्टइंडीज को नचाया।
कुलदीप यादव का जलवा

कुलदीप यादव ने शाई होप को 43 रन, ड्रेक्स ने 3 रन, केरिया को 3 रन और जेडन को 0 पर चलता कर अपने 4 विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव ने अपने 3 ओवर में 15 गेंद डॉट फेंके, जहां उन्होंने केवल 6 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जहां उनका इकोनॉमी 2 का रहा। आपको बता दें की कुलदीप यादव ने पिछले 11 मैच में 24 विकेट हासिल किए हैं। जहां साल 2022 से लेकर अब तक कुलदीप यादव ने 31 विकेट हासिल कर लिए हैं।
बनाया ये रिकॉर्ड
कुलदीप यादव वनडे में 30 से कम रन देकर 4 बार 4 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय स्पिनर हैं
4/23 बनाम दक्षिण अफ्रीका
6/25 बनाम इंग्लैंड
4/18 बनाम एसए
4/6 बनाम वेस्टइंडीज*
रोहित शर्मा ने जैसे ही जडेजा और कुलदीप की जोड़ी को गेंद थमाई वैसी ही वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का पतन शुरू हो गया। जहां एक के बाद एक विकेट वेस्टइंडीज के नियमित अंतराल पर गिरते रहे। जहां 26 रन के भीतर वेस्टइंडीज ने अपने 7 विकेट खोए। जहां कुलदीप ने अपनी धारदार गेंदबाजी की।
वीडियो
Kuldeep is back 🔙pic.twitter.com/MOJTUAf3mE
— JAYU_JADMAHIRAT🥹❤️🩹 (@jayraj__775) July 27, 2023







