वीडियो: सूर्यकुमार ने लगाया स्कूप शॉट पर आसमान को चीर तूफानी छक्का, स्टेडियम बाहर कार पर गिरी गेंद

0
313
views
Suryakumar yadav on scoop shot in West Indies vs India, 1st ODI
PC: TWITTER

भारत ने वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 1st ODI)को पहला मैच 5 विकेट से रौंदा। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 114 रनों पर सिमट गई वहीं जीत के 115 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में 118 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के टी 20 नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टी 20 मोड़ से बाहर आने से हमेशा से इंकार करते दिखाई दिए हैं जिसका फिर से एक बार नमूना भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वंडे मैच में फिर से देखने मिला।

जहां नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेली जहां एक बार फिर से उन्होंने स्कूप शॉट पर स्टेडियम के बाहर छक्का लगा दिया। जिसकी फिर से चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। जहां गेंद स्टेडियम के बाहर पार्किंग में लगी कार से जा टकराई। भारत ने वेस्टइंडीज को पहला मैच 5 विकेट से रौंद।

मैच का लेखा जोखा

Suryakumar yadav on scoop shot in West Indies vs India, 1st ODI
PC: BCCI

मैच पर नजर डालें तो रोहित शर्मा ने 6 गेंदबाज को टीम में जगह दी। जहां कुलदीप यादव ने 6 रन देकर 4 विकेट हासिल किए वहीं जडेजा ने 3 विकेट चटकाए जहां डेब्यू कर रहे मुकेश कुमार को 1, हार्दिक और शार्दुल को भी एक एक सफलता हाथ लगी।  वहीं वेस्टइंडीज की ओर से होप ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। जहां भारत की ओर से वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाजों को स्पिनर जडेजा और कुलदीप की जोड़ी ने चलता किया।

हालाकि जीत के लिए 115 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हुए जहां ईशान और गिल ओपनिंग करते दिखाई दिए । ईशान ने वंडे क्रिकेट का चौथा अर्धशतक ठोका। वहीं उन्होंने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन ठोके। गिल 7 रन , हार्दिक 5 रन, शार्दुल ठाकुर 1 रन बनाकर आउट हुए। सातवे नंबर पर आए रोहित शर्मा ने नाबाद 12 और जडेजा ने नाबाद 16 रन बनाए ।

सूर्यकुमार ने फिर दिखाया टी 20 मोड़

Suryakumar yadav on scoop shot in West Indies vs India, 1st ODI
PC: TWITTER

सूर्यकुमार ने 25 गेंद का सामने करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेली हालाकि वे स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में मोती का शिकार बन गए।

आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने अपना पसंदीदा स्कूप शॉट स्क्वायर लेग की दिशा में सील्स के ओवर में खेला जहां गेंद बल्ले से लगने के साथ ही छक्के के लिए निकली और आलम यह रहा की गेंद स्टेडियम पार कार से भी जा टकराई।




वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here