वीडियो: रनों की तड़प ने रोहित से लगवाया रिवर्स स्वीप, उलटे हाथ से जड़ दिया बवंडर चौका, यानिक कारिया को दिखाया आईना 

0
970
views
The yearning for runs made Rohit reverse sweep, hit a whirlwind four with the opposite hand, showed the mirror to Yanik Kariya
PC: TWITTER

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA  REVERSE  SWEEP)ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जैसे ही रिवर्स स्वीप खेलकर चौका बटोरा वैसे ही बारबाडोस की भारतीय फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जहां पूरी भारतीय फैंस शॉट से रोमचित हो उठी। कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वंडे मैच  (West Indies vs India, 1st ODI) में धमेकदार चौके लगाकर मैच को पांच विकेट से भारत के नाम कर तीन मैचों की वंडे सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है। जहां रोहित शर्मा ने सातवें नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 12 रनों की पारी खेल भारत को विजय बनाया। वहीं उनके रिवर्स स्वीप पर ठोका गया चौके ने सुर्खियां बटोरी।

मैच का रोमांच

यह कहना बेहद गलत होगा की मैच एकतरफा रहा। हालाकि रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए वेस्टइंडीज को आमंत्रित किया और वेस्टइंडीज को टीम जडेजा और कुलदीप की फिरकी में फसकर 114 रनों पर ढेर हो गई लेकिन इसके बाद जीत के लिए 115 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने भी अपने 5 बल्लेबाज को खोया। जहां पिच पर जबरदस्त टर्न और उछल देखने मिला।

वहीं रोहित शर्मा को भी रन बनाने में मशक्कत करनी पड़ी जहां कई गेंद पर वे बाल बाल भी बचे। हालाकि ईशान किशन की 52 रनों की तूफानी 46 गेंद पर पारी ने भारत को राहत की सांस लेने दी। भारत की ओर से रोहित शर्मा 12 और जडेजा 19 रन बनके नाबाद लौटे। वहीं आउट होने वाले।प्लेयर में ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव , हार्दिक और शार्दुल ठाकुर रहे।

यानिक कारिया की गेंद पर लगाया रिवर्स स्वीप

The yearning for runs made Rohit reverse sweep, hit a whirlwind four with the opposite hand, showed the mirror to Yanik Kariya
PC: TWITTER

घूमती पिच पर रोहित शर्मा जैसे दिग्गज प्लेयर भी मुश्किल में नजर आए जहां कई गेंद पर वे यानिक कारिया की गेंद पर इनसाइड एज लगते लगते बाल बाल बचे इसके बाद रोहित शर्मा ने खुद पर से दवाब कम करने के लिए 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खाकर चौका बटोरा। जिसके बाद वे जडेजा के साथ हस्ते भी नजर आए। जहां दवाब हटाने के लिए उन्होंने रिवर्स स्वीप लगाया।




वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here