विराट कोहली ने नेपाल के खिलाफ 2.8 मीटर हवा में छलांग लगाकर नेपाल के सलामी बल्लेबाज आशिफ शेख का कैच जबरदस्त अंदाज में पकड़कर उनकी पारी का अंत 58 रन पर किया हालाकि जब आशिफ एक रन पर थे तो दूसरी ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज के ओवर में ही विराट से उनका बेहद आसान कैच छूट गया था। आपको बता दें की विराट से ऐसी गलती अमूमन होती नहीं लेकिन जिस अंदाज में विराट कोहली ने आशिफ का कैच पकड़ा वह अपने आप में काबिले तारीफ रहा।
मैच का लेखा जोखा
एशिया कप 2023 का पांचवा मुकाबला भारत और नेपाल के बीच खेला जा रहा है जहां करो या मरो वाली स्थिति के मुकाबले में जीतने वाली टीम सुपर 4 की रेस में ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ शामिल होगी । जा खबर लेकर जाने तक नेपाल की टीम ने 43 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं जहां नेपाल की ओर से सलामी बल्लेबाज कुशाल ने 25 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए तो दूसरी ओर आसिफ़ ने 97 गेंद का सामना करते हुए 8 चौक की मदद से 58 रन की पारी खेली । दीपेंद्र सिंह ने 25 गेंद पर तीन चौके के मदद से 29 रन बनाए।
रविंद्र जडेजा का जलवा
रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 40 रन देखकर सर्वाधिक तीन विकेट चटका है वही मोहम्मद सिराज को दो एवं खबर लेकर जाने तक हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को एक एक सफलता हाथ लगी जहां रविंद्र जडेजा एशिया कप में भारत की ओर से वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर भी बन चुके हैं।
विराट का जबरदस्त कैच

तीसरे वर्ग की आखिरी गेंद पर आसिफ शेख का कैच विराट कोहली ने पकड़ा जहां मोहम्मद शमी की गेंद पर एक्रॉस खेलने के चक्कर में गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए 20 गज की दूरी पर खड़े विराट कोहली ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लेकर आसिफ की पारी का अंत किया।
वीडियो
F*ck EGO, I’m following every Virat Kohli fan who like this tweet and follow me #IndvsNep pic.twitter.com/rV9tQLjbCd
— Cricket expert academy (@Cricketexpertac) September 4, 2023







