एशिया कप 2023 का पांचवा मुकाबला ग्रुप ए का पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है ,जहां यह मुकाबला नेपाल और भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति की है । जहां दोनों में से जीतने वाली टीम सुपर 4 की रेस में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब होगी। वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया । जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया एवं 37.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाएं जहां पहले विकेट के लिए कुशल और आसिफ के बीच 65 रनों की साझेदारी हुई हालांकि इस मुकाबले के पावर प्ले के पहले 5 ओवर में भारतीय टीम ने तीन आसान कैच छोड़ें इन तीन आसान कैच छोड़ने वाले प्लेयर में से विराट कोहली भी रहे हालांकि विराट कोहली नेपाल के खिलाफ मस्ती के मूड में दिखाई दिए और नेपाली गीत पर डांस भी किया । जिसके बाद ये तो साफ है की दिल जीतने में विराट कोहली ने कोई कमी नहीं छोड़ी।
विराट कोहली ने आशिफ का छोड़ा था एक रन पर कैच
परी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर आसिफ शेख का कैच छोड़ा जहां उसे समय आसिफ शेख में एक रन बनाए कर मैदान पर टिके हुए थे ,इसके बाद विराट कोहली से मिले जीवनदान के बाद आसिफ शेख ने 97 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली । हालांकि आसिफ शेख का कैच मोहम्मद सिराज के ओवर में कोहली ने लिया।
भारतीय टीम ने छोड़ा पावर प्ले के पहले 5 ओवर में तीन कैच
विश्व के सर्वश्रेष्ठ टीम में से एक भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ ओवर कॉन्फिडेंस में दिखी जहां पहले 5 ओवर में तीन कैच छोड़े गए जहां पहले ओवर, दूसरे ओवर एवं पांचवें में ओवर में भारतीय प्लेयर द्वारा कैच छोड़े गए। विराट कोहली, श्रेयस और इशान किशन ने आसान सा कैच छोड़ा।
नेपाली गीत पर थिरके विराट कोहली

वहीं 14 वें ओवर की घटना है जहां विराट कोहली नेपाली गीत पर थिरकते नजर आए (virat dance) और चर्चा में आए जहां मैच के बीच खुद को शांत और फोकस रखने के लिए अक्सर विराट कोहली ऐसा कुछ करते हैं।
वीडियो
Virat Kohli showcasing his dance moves in Nepali song on the ground! 🕺🎶 #ViratKohli #AsiaCup2023 #AsiaCup #NepalCricket #NEPvIND #INDvNEPpic.twitter.com/fnKYQP8EQa
— ICC Asia Cricket (@ICCAsiaCricket) September 4, 2023







