भारत और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 का पांचवा मुकाबला खेला जा रहा है जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। जय नेपाल की टीम ने आसिफ शेख के 58 गुलशन झा के 23 एवं सोमपाल के शानदार 48 रनों की बदौलत भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा है। जहां स्टार से भरी हुई गेंदबाजी यूनिट नेपाल के बल्लेबाजों के सामने बौनी साबित हुई हालांकि केवल गेंदबाजी का दोष देना गलत होगा भारतीय टीम की फील्डिंग भी काफी लचर रही .
जहां पहले पावर प्ले के 5 ओवर में भारतीय टीम द्वारा तीन बहुमूल्य क्या छोड़े गए ,जिसका फायदा नेपाल की टीम ने उठाया। हालांकि रोहित शर्मा ,विराट कोहली और इशान किशन ने बाद में कुछ जबरदस्त कैच पकड़े। जहां रोहित शर्मा के अद्भुत कैच ने नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल के स्कोर पर चलता कर दिया।
सोमपाल अर्धशतक से चूके तो आसिफ ने ठोका अर्धशतक
टॉस जाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम के सलामी बल्लेबाज कुशल और आसिफ ने शानदार शुरुआत की ।जहां दोनों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर के अंदर 65 रन जोड़ दिए। कुशल 38 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने वहीं आसिफ ने 97 गेंद का सामना करते हुए 8 चौक की मदद से 58 रन की परी खेली। आठवें नंबर में बल्लेबाजी का नया सोमपाल ने 56 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और एक चौके की वजह से शानदार 48 रन बनाएं हालांकि वह अपने अर्धशतक से मैच दो रन से चुके।
भारतीय गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को तीन-तीन सफलताएं हाथ लगी। वही शार्दुल ठाकुर हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी के खाते में एक-एक सफलता रहे।
रोहित शर्मा ने लिया रोहित पौडेल का जबरदस्त कैच

20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा की फिरकी में रोहित पौडेल फसे। जहां गेंद बल्ले का किनारा लेते हुई तेज गति से स्लिप में गई जहां रोहित शर्मा मुस्तैदी के साथ कैच को जकड़ लिया और 5 रन के निजी स्कोर पर नेपाल के कप्तान को बाहर जाना पड़ा।
वीडियो
A remarkable catch by Rohit Sharma has him pumped and energized. #INDvsNEP pic.twitter.com/zLu2klpiY6
— MI Fans Army™ (@MIFansArmy) September 4, 2023







