
कोहली बड़ा या धोनी ये प्रश्न अक्सर क्रिकेट जगत में उठता रहा है और उठता रहेगा। लेकिन जो बात सबसे गौरव देने वाली है वह यह है कि दोनों ही प्लेयर्स भारतीय हैं और दोनों ने भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों में ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । जहाँ दोनों के बल्लेबाज़ी कप्तानी या टीम स्प्राइट को क्रिकेट जगह हमेशा सरहायेगा साथ ही दोनों प्लेयर्स द्वारा दी गई खासकर भारत वर्ष के फैन्स को खुशयों को भुलाया नहीं जा सकता है। लेकिन क्रिकेट फैंस के आंकड़ों की जंग बरकार रहेगी। आगे बात करते हैं फैन्स द्वारा प्रस्तुत किये गए आंकड़ो की जिसे देखकर आप दांतों तले उंगलिया दबा देगें।
विराट कोहली के फैन द्वारा प्रस्तुत किए गए विराट और धोनी के आंकड़े
1)विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 5 शतक अपने नाम किये हैं वहीं धोनी ने एक भी शतक अब तक खेले गए कुल 14 आईपीएल में बनाये हैं ।
2)विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 43 शतक अपने नाम की है वहीं दूसरी और अगर धोनी की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 10 शतक अपने नाम किये है।
3)टेस्ट क्रिकेट में अगर सेंचुरी की बात की जाए तो विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक जड़े हैं वहीं दूसरी ओर धोनी ने 6 शतक जड़े हैं ।
धोनी के फैंस द्वारा प्रस्तुत किए गए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के आंकड़े
1)घरेलु मैदान पर छक्के लगाने की बात की जाये तो धोनी ने कुल 113 परियों में 116 छक्के जड़े हैं , वहीँ विराट कोहली ने घरेलु मैदान पर खेले गए ओने डे मैच में कुल 96 परियों में 57 छक्के जड़े हैं ।
2)आईपीएल में 0 पर आउट होने के आंकड़ों में विराट कोहली कुल 6 बार 0 पर आउट हुए हैं वहीं धोनी 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं ।
3)एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट होने की बात की जाए तो विराट कोहली 14 बार शून्य पर आउट हुए हैं वहीं धोनी 10 बार 0 पर आउट हुए हैं ।
4) टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट होने की बात की जाए तो विराट कोहली कुल 14 दफा शून्य पर आउट हुए हैं, वहीं धोनी 10 दफा शून्य पर आउट हुए हैं ।
आपके अनुसार कौन है बेस्ट ? धोनी या विराट , करें कमेंट






