इधर राहुल और मयंक अग्रवाल कर रहे हैं नेट प्रैक्टिस, उधर धोनी का नेट प्रैक्टिस का वीडियो हुआ वायरल

0
67
views
Here Rahul and Mayank Agarwal are doing net practice, while Dhoni's net practice video went viral
इधर राहुल और मयंक अग्रवाल कर रहे हैं नेट प्रैक्टिस, उधर धोनी का नेट प्रैक्टिस का वीडियो हुआ वायरल PC: BCCI/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच अहदाबाद के नरेंद्र मोदी मैदान पर खेला जाएगा। जहाँ पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का खेमा जोश से लबरेज है ।वहीँ एक और मैच में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी। वहीँ दूसरी ओर लोकेश राहुल की टीम में वापिसी भी हो रही है। जहाँ उन्होंने नेट प्रैक्टिस के दौरान पसीना भी बहाया। वहीँ उनके साथ मयंक ने भी बल्लेबाज़ी में अपना दम दिखाया और नेट प्रैक्टिस के दौरान जमकर बल्ला चलाया। वहीँ दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी भी नेट प्रैक्टिस कर रहें हैं। जहाँ उन्होंने भी आईपीएल से पहले खुद को जमकर तैयार कर रहे हैं।

धोनी ने नेट प्रैक्टिस में बहाया पसीना

धोनी के नेट प्रैक्टिस का वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ वह आईपीएल से पहले खुद को तैयार करते नज़र आ रहें हैं। जहाँ धोनी के स्टेट ड्राइव देखने को नेट प्रैक्टिस के दौरान मिली आईपीएल से पहले धोनी पहले भी अपना खूब सारा वक्त नेट प्रैक्टिस में बिताते हुए पाए गए थे वहीं इस साल आईपीएल 15 में जहां टीम भी अधिक होगी वही धोनी पर भी जिम्मेदारी टीम की अधिक होगी अटकलें यह भी है कि याद होने का आखरी आईपीएल होगा इसलिए भी धोनी इस को यादगार बनाने के लिए तल्लीनता के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले आईपीएल सीजन 15 में धोनी का पुराना करिश्मा के रूप में देखने को मिलता है या नहीं।

कल जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया ओपनिंग बल्लेबाज़ी

बतौर उपकप्तान लोकेश राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। जहाँ वह ईशान किशन की जगह  बतौर सलामी बल्लेबाज़ पद भार संभाल सकते हैं।गौरतलब है कि कल जीत के साथ रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज को सील करना चाहेगी। वहीँ आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रोहित शामिल नहीं थे। वहीँ बतौर नियमित कप्तान उन्होंने वेस्टइंडीज के विरूद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली और अपने वापसी का ऐलान कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here