वीडियो: रोहित शर्मा को पहले 6 गेंद में किया करण ने परेशान, दो बार LBW होने से बचे, उसके बाद ठोक दिया चौका

0
451
views
Karan troubled Rohit Sharma in the first 6 balls, avoided being LBW twice, then hit a four.
PC: TWITTER

भारत और नेपाल के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2023 के पांचवे मैच में नेपाल ने भारत के सामने जीत के लिए 231रनों का लक्ष्य रखा। जहां नेपाल की ओर से कुशल ने 38, आसिफ ने 58 रन और सोमपाल ने 48 रन की पारी खेली। जहां भारतीय गेंदबाजी और फील्डिंग बेदम साबित हुई और कई सवालों को भी खड़ी कर दी। वहीं जीत के लिए 231 रनों का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा और गिल ने खबर लिखे जाने तक 13 गेंद में 17 रन बना दिए हैं। जहां पहले ओवर में रोहित शर्मा के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला और दो बार रोहित शर्मा के पैड पर गेंद लगी और वे एलबीडब्ल्यू होते होते बाल बाल बचे।

हालाकि इसके बाद गिल ने सोमपाल के ओवर में 3 चौका ठोक सारा दवाब सोख लिया वहीं रोहित ने करण के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका ठोक करण को दवाब में डाला। वहीं बारिश की वजह से मैच को एक बार फिर से रोक दिया गया है।

पहले ओवर में रोहित शर्मा हुए परेशान

जीत के लिए 231 रनों का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा को नेपाल के स्ट्राइक गेंदबाज करण ने जमकर परेशान किया। जहां दो गेंद पर रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू होने से भी बचे वहीं एक गेंद पर बल्ले का किनारा लगते लगते भी बचा। यह साफ था की नेपाल की टीम भले ही युवा है और संसाधन की कमी है लेकिन सही मार्ग दर्शन पर ये एशिया की जबरदस्त टीम बन सकती है।

गिल ने मचाया धमाल

Karan troubled Rohit Sharma in the first 6 balls, avoided being LBW twice, then hit a four.
PC: TWITTER

गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को भूलते हुए 48 घंटे के।अंदर खुद को रीसेट कर लिया और पहले ही गेंद से बैकफुट पंच लगाकर सोमपाल को आड़े हाथों लेते हुए एक ओवर में जबरदस्त 3 चौका ठोक दिया।  वहीं इसके बाद रोहित शर्मा ने भी तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आगे बढ़कर चौका ठोक अपने ऊपर से दवाब को कम किया।

विडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here