वीडियो: विराट कोहली हुए गलत अंपायरिंग का शिकार! 44 रन पर हुए आउट ,पहले बल्ले से या था पैड पर लगा था गेंद, हुआ बवाल

0
47
views
Virat Kohli became the victim of wrong umpiring! Got out for 44 runs, was the ball hit on the pad or with the first bat, there was a ruckus

India vs Australia, 2nd Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के मैदान पर दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बनाए गए 263 के जवाब में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 7 विकेट  के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। वही भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली 44 रनों पर गलत अंपायरिंग का शिकार हुए ।जहां उनके आउट होने पर क्रिकेट का खेमा दो भागों में बांट चुका है जहां गेंद पहले बल्ले से लगी या पैड से यह सबसे बड़ा प्रश्न उठा रहा है। आगे खबर विस्तार से ।

विराट 44 रन पर हुए आउट

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली मैच में जबरदस्त फॉर्म में लगे जहां उन्होंने 84 गेंदों पर चार चौके की मदद से 52 के स्ट्राइक रेट से 44 रन की शानदार पारी खेली हालांकि वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए जहां छह रन से वे अपने अर्धशतकीय पारी से चुके जिसके बाद क्रिकेट महकमे में विराट के आउट होने पर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

सॉफ्ट सिग्नल आउट की वजह से दिया गया डिसीजन

Virat Kohli became the victim of wrong umpiring! Got out for 44 runs, was the ball hit on the pad or with the first bat, there was a ruckus



 

नितिन मेनन द्वारा सॉफ्ट सिग्नल आउट देने के कारण थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को आउट करा दिया मामले की पूरी बात की जाए तो पारी के 50 ओवर की तीसरी गेंद पर डेब्यू  कर रहे मैथ्यू कुहनेमन ने उन्हें। Lbw आउट किया। हालांकि विराट ने डीआरएस की मांग की ,जहां स्लो मोशन में देखा गया की गेंद एक ही समय पर पैड और बल्ले से लगी और थर्ड अंपायर ऑन फील्ड अंपायर की ओर गई। हालांकि इसके बाद यह आउट होने का विवाद गहराता नजर आया क्योंकि बात विराट कोहली की थी।

हालांकि गेंद एक ही समय में पैड और बल्ले में लगी यह साफ स्लो मोशन में दिखाई दिया लेकिन नितिन मेनन  ने निर्णय आउट दिया था ,इस बड़ी वजह के कारण थर्ड अंपायर अंपायर का फैसला पलटने में नाकामयाब रहे जहां 44 के स्कोर पर विराट कोहली को पवेलियन वापस जाना पड़ा। विराट के बाद पूरा स्टेडियम शांत सा हो गया।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here