वीडियो: विराट कोहली को नहीं मिला अंपायर का साथ, NOT OUT हो कर भी मैदान पड़ा छोड़ना!

0
63
views
Virat Kohli did not get the support of the umpire, leaving the ground even after being NOT OUT!

अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक स्थिति में है जहां ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बनाए गए 263 के स्कोर के जवाब में भारतीय टीम में खबर लिखे जाने तक 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं .अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन मैदान पर डटे हुए हैं। जहां मैच में ट्विस्ट तब आया जब विराट कोहली को 44 के स्कोर पर अंपायर ने आउट करार दिया ।

वहीं डीआरएस लेने के बावजूद विराट कोहली को 44 के स्कोर पर मैदान छोड़ना पड़ा हालांकि विराट का आउट होना विवादों को घेरे में आ गया। जहां गेंद के साथ बल्ले और पैड का संपर्क एक साथ हुआ जिसके बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

विराट के आउट होने पर उठा विवाद

पारी के 50 वे ओवर की तीसरी गेंद पर मामला ने तूल पकड़ा  जहां डेब्यू कर रहे प्लेयर मैथ्यू कुहनेमन  की सीधी गेंद पर विराट कोहली डिफेंस करने गए और गेंद ने बल्ले और पैड का संपर्क एक साथ किया हालाकि अंपायर नितिन मेनन ने विराट कोहली को आउट करार दिया।



वहीं विराट कोहली को लगा की गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही है और विराट ने डीआरएस की अपील की, जहां गेंद एक साथ बल्ले और पैड से लगती नजर आई लेकिन थर्ड अंपायर ने बॉल ट्रैकिंग के लिए आगे बढ़े और गेंद लेग स्टंप को छूती हुई दिखाई दी।

Virat Kohli did not get the support of the umpire, leaving the ground even after being NOT OUT!

जहां अंपायर ने विराट कोहली को आउट करार दिया था इसलिए विराट को 44 रनों पर बाहर जाना पडा ।इसके साथ ही 6 रन विराट कोहली अर्धशतक से चुके। हालाकि यह विवाद का विषय बना क्योंकि गेंद का संपर्क बल्ले और पैड से एक साथ हुआ था।

विराट की पारी

आउट होने से पहले विराट कोहली ने 84 गेंद पर 4 चौके की मदद से 44 रनों की पारी खेली जा उनका स्ट्राइक रेट 52.38‌ का रहा।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here