भारत और श्रीलंका बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं इस मैच में मयंक और रोहित के आउट होने बाद विराट कोहली ने पारी को संभाला इसके साथ ही विराट के अपने 38 रन बनाकर टेस्ट में 8000 रन बनाने वाले भारत की ओर से छठे प्लेयर बन गए हैं।
विराट इस स्पेशल क्लब में हुए शामिल
The moment when Virat completed 8000 runs in Test cricket.
📸BCCI#ViratKohli #Virat #Virat100 #CricketTwitterpic.twitter.com/CMolzQ3Btr
— SportsCafe (@IndiaSportscafe) March 4, 2022
8000 रन बनाने वाले स्पेशल क्लब में विराट कोहली शामिल हो चुके हैं।वहीं आपको बता दें की भारत की ओर से एकमात्र प्लेयर हैं जिन्होंने टी 20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में 50 से अधिक की औसत से बल्लेबाजी की है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 वे मैच खेलते हुए 8000 रन को पूरा किया उन्होंने 27 शतकीय पारी खेली।
भारत के लिए 8000 रन बनाने वाले छठे प्लेयर बने विराट कोहली
भारत की ओर से 8000 रन बनाने वाले स्पेशल क्लब में विराट कोहली में शामिल जहां उनके अलावा सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़ सुनील गावस्कर वीवीएस लक्ष्मण वीरेंद्र सहवाग तथा विराट कोहली खुद इस आंकड़े को पार कर पाए हैं।
1.सचिन तेंदुलकर ने 200 मैच में 1592 1 रन बनाए हैं
2.राहुल द्रविड़ ने 164 मैच में 13288 रन बनाया है
3.सुनील गावस्कर ने 125 मैच में 10122 रन बनाए
4.वीवीएस लक्ष्मण ने 134 मैच में 8781 रन बनाए
5.वीरेंद्र सहवाग ने 104 मैच में 8586 रन बनाए हैं।
6.विराट कोहली ने 100 मैच में 8000* रन पूरे किए।
विराट कोहली की वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैच में रन
विराट ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 100 मैच में 8000 रन 50+ के औसत से बनाये हैं । जहाँ उन्होंने 27 शतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 254 रन का रहा है।
वनडे की बात की जाये तो विराट कोहली ने 260 मैच में 12311 रन 58.07 की औसत से बनाये हैं। जहाँ उन्होंने 43 शतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन का रहा है।
विराट ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 97 मैच में 3296 रन 51.50 के औसत से बनाये हैं । जहाँ विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन का रहा है।
अनुष्का शर्मा ने तालियों से बढ़ाया विराट का हौसला
इस मैच में विराट की धर्मपत्नी अनुष्का भी मैच देखने परिवार के साथ मोहाली पहुंची है । जहाँ 8000 रन पुरे होने की ख़ुशी में अनुष्का शर्मा ने तालियों से विराट का हौसला बढ़ाया ।







