भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां भारत के नए कप्तान का कार्यभार संभाल रहे रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस के बॉस बने और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जहां इस मैच में हनुमा विहारी को मौका दिया गया है। कई मायनों में यह मौका हनुमा के लिए जरूरी है। जिसकी चर्चा बाद में करते हैं, पहले जान लेते हैं उस मिस्ट्री गर्ल की जिसने हनुमा विहारी के अर्धशतक जड़ने पर फूली नहीं समा रहीं थी।
वीडियो हुआ वायरल
what a inning Source : hotStar pic.twitter.com/EkRde1gKWR
— NewsTheorem (@readersinteres1) March 4, 2022
जो युवती हनुमा विहारी को सपोर्ट कर रहीं वो और कोई नही बल्कि हनुमा विहारी की पत्नी हैं जिनका नाम “प्रीथिराज गड़े” है। पहले भी आईपीएल और इंग्लैंड दौरे के समय हनुमा के साथ प्रीथिराज क्रिकेट के मैदान पर दिखी थी। वहीं आज स्पेशल मौके पर हनुमा को सपोर्ट करती नजर आईं। समीकरण की बात की जाए तो भारत में मौजूदा दौर में काफी प्लेयर हैं जहां एक मौका मिलना अब बड़ी बात हो गई है।
पुजारा के जगह मिली हनुमा को जगह
आपको बता दें की इस बार पुजारा की जगह हनुमा बिहारी को जगह दी गई है ।यह उनके पास बेहतरीन मौका होगा जब अच्छा प्रदर्शन कर खुद को साबित कर पाए। हालांकि हनुमा विहारी श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 128 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। वही उनका स्ट्राइक रेट 45 का रहा । अब सबकी नज़र दूसरी पारी में हनुमा विहारी पर रहेगी, जहाँ वह कैसा प्रदर्शन करते हैं वो देखने योग्य होगा ।
वही आपको यह भी बता दें कि पुजारा की जगह हनुमा विहारी को टीम में सम्मिलित किया गया है ।जहां अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आगे भी उनकी जगह बनने की संभावनाएं हैं। हालांकि हनुमा विहारी ने अपनी पहली पारी में दिखा दिया कि उनके बल्लेबाज में दमखम है और वह भारतीय टीम के बल्लेबाजी एवं समय पड़ने पर गेंदबाजी से भी मदद करते नजर आ सकते हैं।







