भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। जहां विराट के 100वें टेस्ट की प्रतीक्षा के साथ विराट के शतक का इंतजार सभी फैंस कर रहे थे। वहीं विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 45 रन बनाकर आउट हुए । उनके आउट होने से करोड़ो फैंस का दिल तो टूटा ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा का भी वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह भी काफी मायूस दिखाई दे रहे हैं। जहां वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धोनी के आउट होने पर जिस प्रकार रोहित उदास हुए थे वहीं आज बड़े दिन पर विराट के आउट होने पर भी वह उदासी चेहरे पर दिखाई दी।
रोहित हुए उदास वीडियो देखें
— NewsTheorem (@readersinteres1) March 4, 2022
विराट कोहली ने जहां अपने 38 रन पूरे करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर ऐसा करने वे छठे भारतीय प्लेयर बने ।वहीं वह उस पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। विराट कोहली ने 75 गेंद का सामना करते हुए 45 रन बनाए जहां उन्होंने 5 चौके जड़े। अब विराट के साथ फैंस को भी दूसरी पारी का इंतजार होगा। विराट कोहली को 45 रन के स्कोर पर लसिथ एम्बुलडेनिया ने आउट किया। विराट के आउट होने के साथ ड्रेसिंग रूम में खड़े रोहित शर्मा बेहद उदास दिखाई दिए। इनके चेहरे से यह साफ था की वह विराट से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। वहीं यह देख क्रिकेट फैंस को भी धक्का पहुंचा। जहां शतक का इंतजार अब लंबा खीच गया है।
भारतीय पारी
भारतीय की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की जहाँ रोहित शर्मा ने आतिशी 29 रन 100 से अधिक स्ट्राइक रेट से बनाए। मयंक अग्रवाल ने 33 रन का योगदान दिया ।वहीं भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट मैच में 76 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। हनुमा विहारी ने अच्छा खेल अक प्रदर्शन की और अपना अर्द्धशतक पूरा किया जहाँ वह 58 रन के स्कोर पर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक भारत ने 228/4 रन बना लिए थे। रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद थे।
पहले टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी।







