PAK vs AUS: टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, मैच के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम की हो सकती है घर वापसी, जानिए वजह

0
89
views
PAK vs AUS: Test series is in danger, Australia team may return home between matches, know the reason
PC: Twitter

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 साल के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेला है रहा है .जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही पाकिस्तान पहुंच गई है वहीं पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर शुरू हो चुका है आपको बता दें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है ।वही इन सभी के बीच डराने वाली खबर आ रही है जहां पर सूत्रों के अनुसार पेशावर की जामा मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ है जिसमें कि 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वही यह सनसनीखेज खबर के उपरांत ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम ले सकती है हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि पेशावर और रावलपिंडी के बीच 200 किलोमीटर से कम की दूरी है।

पाकिस्तान में हो चुका है श्रीलंकाई टीम पर हमला

गौरतलब है कि पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम पर 3 मार्च 2009 को बड़ा आतंकी हमला हुआ था ।राहत की बात यह है कि कोई भी श्रीलंकाई प्लेयर हताहत नहीं हुआ था ।वहीं इसका नुकसान पीसीबी को झेलना पड़ा जहां  इस हमले के बाद कोई भी देश अपने क्रिकेटर को पाकिस्तान की सरजमीं पर खेलने के लिए नहीं भेजता रहा है ।

हालांकि कुछ साल पहले से बदलाव देखने मिले जहां पाकिस्तान सुपर लीग ने क्रिकेटरों का ध्यान आकर्षित किया वहीं दिग्गजों से भी अपील की गई कि वह आकर एक बार फिर से पाकिस्तान में क्रिकेट को जीवित करें लेकिन आज हुए पेशावर में आत्मघाती हमले की वजह से फिर से एक बार बाहर से आने वाले क्रिकेटरों के बीच दहशत का माहौल है ।हालांकि सरकार ने पुष्टि की कि सभी क्रिकेटर की सुरक्षा में एवं उनकी पूरी देख रेख करना सरकार का प्रथम कर्तव्य है।

24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तानी सरजमीं पर खेले का टेस्ट

कोई आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। जहां ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए जाएगी जहां पहला मुकाबला 4 मार्च दूसरा मुकाबला 12 मार्च एवं तीसरा मुकाबला 21 मार्च से खेला जाएगा ।गौरतलब है कि टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 4 मैचों की वनडे श्रृंखला भी खेली जाएगी। जिसका पहला मैच 29 मार्च को खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला 31 मार्च तीसरा मुकाबला 2 अप्रैल एवं चौथा मुकाबला 5 अप्रैल को खेला जाएगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी 24 साल के इंतजार के बाद रोमांचित हैं

जहाँ इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा की वह रोमांचित हैं जहाँ 24 साल के बाद पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज खेलेगी ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here