प्रैक्टिस मैच में ये हाल है तो मुख्य मैच में भारतीय टीम की स्तिथि कैसी होगी सोच के भी भारतीय फैंस को अब डर महसूस हो रहा होगा। बर्मिंघम के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से आखिरी टेस्ट मुकाबला खेलती नजर आयेगी। इससे पहले भारतीय टीम चार दिवसीय अभ्यास मैच लीसेस्टरशायर से खेलने उतरी है। जहां प्रैक्टिस मैच में लीसेस्टरशायर ने भारतीय टॉप ऑर्डर की पोल खोल कर रख दी है।
जहां लीसेस्टरशायर के तेज गेंदबाज रोमन ने शानदार तेज गेंदबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट हासिल कर लिए थे जिसमें रोहित, हनुमा विहारी, विराट कोहली , शर्दुल ठाकुर और जडेजा का विकेट शामिल रहा।

टॉप बल्लेबाज रहे फ्लॉप
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां रोहित शर्मा ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज गिल ने 28 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली ।भारत के पहले पांच खिलाड़ी मैच 81 रन पर चलते बने ।
हालांकि विराट कोहली ने पारी को संभाला उसके बाद भरत ने 70 रन की अविजित पारी खेलकर भारतीय टीम को शर्मनाक स्कोर से बचाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिया हैं।
भरत ने दिखाया क्लास
विकेटकीपर बल्लेबाज भरत ने अपने बल्ले से रन बनाकर यह बताया की क्यों टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया। उन्होंने बताया की एक तरफ भारतीय सुपर स्टार सस्ते में निपट रहे थे वहीं भरत एक छोर पर बने हुए थे। जहां उन्होंने 111 गेंद पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन की नाबाद पारी खेली।
लीसेस्टरशायर की गेंदबाजी
रोमन वॉकर ने 11 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। विल को 2 और कृष्णा ने एक विकेट चटकाया।
विराट कोहली को रोमन ने किया शानदार गेंद पर LBW
रोमन वॉकर ने 41 वें ओवर की तीसरी गेंद को पढ़ नहीं पाए और एकॉर्स खेलने के चक्कर में गेंद बल्ले की बजाय पैड पर जा लगा। वहीं अंपायर से रोमन ने जबरदस्त अपील की और विराट को अंपायर ने आउट करार दिया।

जहां विराट कोहली ने इसके बाद अपना समय लेते हुए अंपायर से आउट के विषय में पूछा तब अंपायर ने विराट को बताया की उन्हें पगबाधा आउट करार किया गया है। इसके साथ ही विराट की पारी का अंत हुआ। विराट ने 69 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए।
वीडियो
☝️ | Kohli (33) lbw Walker.@RomanWalker17 strikes again! This time he hits the pads of Kohli, and after a long wait the umpire’s finger goes up.
Out or not out? 🤔
🇮🇳 IND 138/6
𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐒𝐓𝐑𝐄𝐀𝐌: https://t.co/adbXpwig48 👈
🦊 #IndiaTourMatch | #LEIvIND pic.twitter.com/iE9DNCUwLO
— Leicestershire Foxes 🏏 (@leicsccc) June 23, 2022







