वीडियो: विराट कोहली के “थप्पड़ शॉट” ने उड़ा दिए प्रसिद्ध कृष्ण के होश, 33 रन बनाकर हुए OUT

0
93
views
virat hits four to krishan ball

इंग्लैंड से आखिरी टेस्ट मैच से पहले 4 दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम और लीसेस्टरशायर के बीच मैच का शानदार आगाज हो चूका है । दोनों टीमें अब मैदान पर हैं । जहाँ भारत के ऋषभ पंत , बुमराह , प्रसिद्द कृषि और पुजरा  अभ्यास मैच में लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते नज़र आ रहे हैं । भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का ऐलान किया । खबर लिखे जाने तक भारत ने 246/6 रन बना लिए हैं और भारत 70 और शमी मैदान पर हैं ।



भारत के कप्तान और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने पुरानी लय में दिखे । जहाँ आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने 25 रन की पारी खेली. वहीँ दूसरी ओर भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज को  इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कठिन सवाल पूछे जहाँ आलम यह रहा की इंटरनेशनल टीम भारत  82/5 पर एक समय आ गई ।

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी  करते हुए 69 गेंद में 33 रन बनाये इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा । लीसेस्टर की ओर से खेल रहे भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को विराट कोहली ने क्लास दीखेत हुए उन्हें ओवर में शानदार थप्पड़ शॉट जड़ा जहाँ मैदान पर बैठे दर्शकों ने दिल खोल कर तालियां बजाई।

PC/Leicestershire Foxes

बात  38वें ओवर की है जहाँ प्रसिद्द कृष्ण के सामने वर्ल्ड कॉल्स प्लेयर विराट कोहली थे । गेंदबाज़ों के लिए काल मने जाने वाले विराट कोहली के सामने गुड लेंथ पर प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंद डाली । जहाँ फुर्तीले विराट ने गेंद की लेंथ को पढ़ते हुए उसपर करारा प्रहार किया और गेंद को सीमा रेखा भेज चौका अर्जित किया ।



इस मैच के बीच रोहित , विराट कोहली , बुमराह , पंत आदि बात करते भी रहे और पिच के बारे में बात करते हुए पाए गए । जहाँ गेंदबाज़ भी बल्लेबाज़ की मदद कर रहा था । जहाँ भारतीय टीम को केवल ये 4 दिन ही मिलने वलए हैं इसके बाद उनकी परीक्षा होगी । लिहाजा सभी साथी प्लेयर एक दूसरे की मदद करते नज़र आ रहे हैं । जहाँ रोहित शर्मा से बीच बीच में बुमराह बात करते नज़र आ रहे थे । जहाँ पिच के दोह्ररे उछाल  के बारे में बुमराह इशारों से रोहित को बताते दिखाई दिए ।

2-1 से भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाई हुई है । वहीँ आखिरी मैच बर्मिंघम में 1 जुलाई से खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम रोहित और कोच द्रविड़ के अगुवाई में सीरीज जीतने का हर संभव प्रयास करती नज़र आएगी ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here