“ये खिलाड़ी रोहित शर्मा का T20 वर्ल्ड कप में “हुकुम का इक्का” साबित होगा”

0
76
views
PC: BCCI

T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय प्लेयर ने सकारात्मक सोच और बेहद अनुभव का परिचय देकर अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। जहां भारत के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने यह भी साफ किया टी 20 वर्ल्ड कप में कौन सा प्लेयर रोहित शर्मा का हुकुम का इक्का हो सकता है।



टी20 वर्ल्ड कप से पहले स्क्वाड प्रिडिक्शन अब आम बात हो गई है। जहां पूर्व प्लेयर्स और क्रिकेट पंडितों की मानें तो हर एक प्लेयर का अपना बेस्ट प्लेइंग XI वर्ल्ड कप 2022 के लिए बना रहा है। हाल में ही संपन्न हुए आईपीएल सीजन 15 के दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी भारतीय टीम में जबरदस्त वापसी की और सीरीज  2/2 की बराबरी पर छूटा।

वहीं गावस्कर ने इन सभी मैचों और आंकड़ों के आधार पर एक ऐसे प्लेयर का नाम बताया है जो की रोहित शर्मा के लिए ट्रंप कार्ड साबित होगा।



भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए सीरीज में 6 विकेट लेकर अपने नाम मैन ऑफ द सीरीज लिया था वहीं एक ऐसा भी प्लेयर थे जिन्होंने विकटों में भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ा था। वहीँ आईपीएल 2022 की बात की जाये तो हर्षल पटेल टॉप-10 की लिस्ट में 9 वें स्थान पर थे । जहाँ उन्होंने 15 मैच में 19 विकेट चटकाए थे । जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट लेने का रहा था ।

"This player will prove to be Rohit Sharma's "ace of spades" in the T20 World Cup.
PC:BCCI

वहीं गावस्कर ने हर्षल पटेल का नाम स्टार स्पोर्ट्स पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर लिया था। जहां गावस्कर ने कहा की हर्षल पटेल को अनुभव के साथ साथ बेहद चतुर हैं। जहाँ हर्षल ने 7 विकेट 7.23 की इकॉनोमी के साथ लिया था।



गावस्कर ने कहा की भुवनेश्वर के साथ मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी संभालेंगे। वही हर्षल पटेल को रोहित शर्मा नए गेंद से भी बॉलिंग कर सकते हैं जहां उनके पास स्लोअर बॉल डालने का बेहतर विकल्प मौजूद है।

गावस्कर ने कहा की बुमराह, भुवनेश्वर ,शामिल अच्छे विकल्प हैं लेकिन ट्रंप कार्ड हर्षल साबित हो सकते हों। ग्रीम स्मिथ के अनुसार हर्षल भारत के बड़े एसेट हैं। जहां आखिरी डेथ ओवर में स्लोअर गेंद फेकने की कला इनसे अच्छा कोई नही कर कर सकता है।



जहां तीसरे मुकाबले में हर्षल ने जो लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की थी वो सटीक थी। जिसकी वजह से वे कामयाब हुए  इसके साथ ही हर्षल दवाब को सोखकर बॉलिंग करते हैं जिससे वे और धारदार बॉलिंग करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here