कुछ दिन पूर्व इंग्लैंड के धाकड़ प्लेयर जो रूट (Joe Root) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर पर जमकर सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुआ । जहाँ न्यूजीलैंड (NZ) के विरूद्ध टेस्ट मैच के दौरान एक अजीब घटना घटित हुई । जिसे देखर सभी अचंभित हो गए।
नॉन स्ट्राइक (Non-Strike) पर खड़े जो रूट (Joe Root) ने अपने बल्ले को बिना किसी सहारे के मैदान पर सीधा खड़ा कर सभी फैंस को हैरत मैं डाल दिया था . जिसके उपरांत क्रिकेट फैंस ने ‘जादूगर’ का सम्बोधन इंग्लैंड के इस धाकड़ प्लेयर के लिए किया ।
इसके बाद इंग्लैंड की धरती पर आने के साथ ही रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी जो रूट (Joe Root) को कॉपी कर उनके इस सिग्नेचर स्टाइल की कॉपी करनी चाही । लेकिन वे नाकामयाब रहे । हालाकिं उन्होंने कोसिस बेहतरीन की ।
‘कॉपी’ करने में विफल रहे कोहली
भारतीय टीम 4 दिन के अभ्यास मैच के लिए लीसेस्टरशायर (Leicestershire) के साथ खेल रही है । जहाँ मैच के दौरान भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने जो रूट (Joe Root) की तरह बैट को बिना किसी सहारे के मैदान पर सीधे खड़ा करने की कोशिश जरूर की , लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने ने पुनः नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर इसे करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए । लेकिन बल्ले का बैलेंस बिगड़ता देख विराट ने अपने बल्ले को थाम लिया ।
भारत की पारी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी । भारतीय टीम के टॉप 5 बल्लेबाज़ों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया । वहीँ कोहली ने कुछ हद तक टीम को संभाला वहीँ भरत ने 70 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत का स्कोर सम्मानजनक स्तिथि तक पहुंचाया । जहाँ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 25 शुभमन गिल (Shubhman Gill) 21, हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) 3 रन, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 0 रन रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 13 रन पर आउट हुए ।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने 69 गेंद पर 33 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 4 चौका और 1 चक्का लगाया । पहले दिन की सम्पति तक भारतीय टीम ने 246/ 8 रन बना चुकी थी । भरत और मोहम्मद शमी मैदान पर मौजूद हैं । जहाँ एक समय भारत के 5 प्लेयर महज 81 रन पर आउट हो चुके थे । रोमन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत के 5 विकेट 24 रन देकर लिए ।
वीडियो
After Joe roots magic which was seen on the pitch by balancing the bat @imVkohli trying the same 😂 pic.twitter.com/TUZpAUJSA1
— Yashwanth (@bittuyash18) June 23, 2022
जो रुट का वीडियो
I knew @root66 was talented but not as magic as this……. What is this sorcery? @SkyCricket #ENGvNZ 🏏 pic.twitter.com/yXdhlb1VcF
— Ben Joseph (@Ben_Howitt) June 5, 2022







