WC-2023 के आखिरी 1 जगह के लिए ये 3 बड़े दावेदार, होगा सबसे बड़ा उलटफेर, देखें समीकरण, जिम्बाब्वे होगी बाहर!

0
272
views
These 3 big contenders for the last 1 place of WC2023, will be the biggest upset, see the equation, Zimbabwe will be out!
PC: ICC

वर्ल्ड कप 2023 के लिए दो क्वालीफायर टीम में से श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे को रौंदने के साथ ही क्वालीफायर करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं दूसरे क्वालीफायर के लिए अभी भी 3 टीम दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप के रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्ब्वे की टीम अभी भी रेस का हिस्सा हैं। वहीं आखिरी एक पायदान के लिए जंग जारी है। जहां समीकरण के अनुसार जानते हैं की क्या क्या संभावनाएं हैं।

श्रीलंका ने किया क्वालीफाई

साल 1996 की चैंपियन रहे श्रीलंका की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी जगह पहले क्वालीफायर के रूप में पक्की कर ली है . श्रीलंका ने सुपर सिक्स में खेले गए चारों मुकाबले में जीत दर्ज कर 8 अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। श्रीलंका ने ओमान, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और जिंबाब्वे को पराजित कर अपना स्थान विश्व कप 2023 में पक्का कर लिया है हालांकि उनका मुकाबला 7 जुलाई को वेस्टइंडीज के साथ खेला जाना बाकी है वही है मुकाबला महज औपचारिकता मात्र रह गई है।

जिंबाब्वे के पास दूसरा क्वालीफायर टीम बनने का मौका

मेजबान टीम जिंबाब्वे ने खेले गए अपने चार मुकाबले में तीन मुकाबले में जीत दर्ज की है ,जहां उन्होंने नीदरलैंड, वेस्टइंडीज और ओमान को पराजित कर छह अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वहीं उनका अगला मुकाबला स्कॉटलैंड के साथ होने वाला है अगर यह मुकाबला ज़िंबाब्वे की टीम जीत जीती है तो वह क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी हालांकि अगर वही में मुकाबला हारती है तो स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्वालीफायर होने के संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

स्कॉटलैंड के पास भी क्वालीफाई करने का बड़ा मौका




स्कॉटलैंड ने सुपर सिक्स में 3 मुकाबले में 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जहां उन्होंने ओमान और वेस्टइंडीज को पराजित किया है ।जहां 4 अंकों के साथ स्कॉटलैंड तीसरे पायदान पर है। वही जिंबाब्वे के साथ 4 जुलाई और नीदरलैंड के साथ 6 जुलाई को उनका मैच है अगर यह दोनों मुकाबले बाजी जाती है तो स्कॉटलैंड क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना लेगी।

नीदरलैंड के पास भी मौका

सुपर सेक्स में खेले गए तीन मुकाबले में नीदरलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज कर दो अंक अर्जित किए हैं ।उनका अगला मुकाबला 3 जुलाई को मान के साथ और स्कॉटलैंड के साथ 6 जुलाई को है, अगर यह दोनों मुकाबला नीदरलैंड जीत जाती है और यह कामना करते हैं कि स्कॉटलैंड जिंबाब्वे को पराजित कर दे तो नीदरलैंड क्वालीफायर टू में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here