आश्विन के ट्वीट ने मचाया बवाल, किया एलेक्स केरी का समर्थन, ठहराया बेयरस्टो के OUT को जायज, मचा हड़कंप

0
242
views
Ashwin's tweet created a ruckus, supported Alex Carey, justified Bairstow's OUT
PC: ICC

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक बार फिर से बवाल मचा जहां एशेज टेस्ट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की दूसरे टेस्ट मैच की भिड़ंत पर बेयरस्टो का स्टंप आउट होने पर क्रिकेट जगत में आग सी लगती दिखाई दी जहां एक तरफ बेयरस्टा के आउट को जायज माना गया और एलेक्स केरी के चतुराई की सराहना की गई तो दूसरी तरफ इसे स्प्रिट ऑफ क्रिकेट के विपरीत माना गया। वहीं अश्विन के ट्वीट ने हड़कंप मचा दिया है। आगे खबर विस्तार से।

मैच का लेखा जोखा

एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट भी ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से जीत लिया। जहां यह लगातार सीरीज में इंग्लैंड की दूसरी हार रही। वहीं जीत के लिए 371 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 327 रन पर सिमट गई। हालाकि बेन स्टोक्स ने 155 रन की साहसिक पारी खेली लेकिन अंत में जीत आस्ट्रेलिया की हुई। हालाकि बेयरस्टो के 10 रन पर स्टंप आउट हो जाने के बाद इंग्लैंड की टीम की मुस्किलें बढ़ी वहीं जिस तरीके से बेयरस्टो आउट हुए इसके बाद इंग्लैंड के मैदान पर चीटर के नारे भी लगने लगे।

आश्विन ने एलेक्स का किया समर्थन

52 वें ओवर की आखिरी गेंद कैमरून ग्रीन ने स्लोअर बाउंसर डाली जिसे बेटरस्टो ने डक किया। जहां गेंद को देखे बगैर वे क्रीच से आगे निकले। जहां यह साफ था की वे क्रीच बदलने की मंशा से निकले थे और कोई भी रन लेने की मंशा नहीं थी लिकन एलेक्स ने पीछे से स्टंप को बिखेर कर अपील कर दी और अंपायर को उन्हें आउट करार देना पड़ा।

आश्विन का ट्वीट



आश्विन जिन्हें क्रिकेट के बेहद अनुभवी और क्रिकेट का चाणक्य भी कहा जाता है उनकी टिप्पणी का इंतजार फैंस कर रहे थे जहां उन्होंने अपनी राय इस स्टंप पर दे डाली। जहां उन्होंने यह लिखा की

हमें एक तथ्य ज़ोर से और स्पष्ट रूप से समझना चाहिए

“टेस्ट मैच में कीपर कभी भी इतनी दूर से स्टंप्स पर डिप नहीं लगाएगा जब तक कि उसने या उसकी टीम ने बेयरस्टो की तरह गेंद छोड़ने के बाद बल्लेबाज के क्रीज छोड़ने के पैटर्न पर ध्यान नहीं दिया हो।”

हमें खेल को अनुचित खेल या खेल की भावना की ओर झुकाने के बजाय व्यक्ति की खेल प्रतिभा की सराहना करनी चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here