वीडियो: बेयरस्टो के स्टंप OUT पर मचा बवाल, एलेक्स केरी ने की हद पार, अंपायर के उड़े होश, फिर से शर्मशार हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम !

0
1140
views
Bairstow stumped in england vs australia 2nd test

England vs Australia, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट सीरीज में फिर से बवाल मच गया है। जहां बेयरस्टो का स्टंप आउट चर्चा का विषय बन गया हैं। जहां क्रिकेट जगत दो गुटों में बटी नजर आ रहीं है जहां एक खेमा इंग्लैंड और दूसरा खेमा ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से खड़ा मिल रहा है। लेकिन क्या हुआ ऐसा की बेयरस्टो(Bairstow Stumped)  की स्टंप  आउट चर्चा का विषय बनती नजर आ रही है। जहां लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट ,43 रन से तो जीता लेकिन एक विवाद ने घर जगह जरूर बना दी।

मैच का लेखा जोखा

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला गया । टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उस्मान ख्वाजा के 77 रनों की बदौलत 279 बनाए इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 327 रनों पर धराशाई हो गई हालांकि बेन स्टोक्स 155 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन इंग्लैंड की टीम 43 रनों से हार गई।

जॉनी बेयरस्टो के स्टंप पर मचा बवाल

दूसरी पारी के 52 वें ओवर की घटना रही जब बेयरस्टो 10 रन पर खेल रहे थे। जहां कैमरून ग्रीन की ओवर की आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने गेंद को जाने दिया और वे ओवर समाप्ति समझ वे क्रीच से निकलकर सामने आए हालांकि यह साफ था की बेयरस्टो रन नहीं ले रहे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स ने गेंद को स्टंप पर मार दिया। जहां बेयरस्टो को यह यकीन नहीं हुआ की एलेक्स ने गलत किया है और यह खेल भावना के विपरीत है।

हालांकि जब ऑस्ट्रेलिया ने आउट की अपील कर डाली तो थर्ड  अंपायर मारिश को बेयरस्टो को आउट देना पड़ा। जहां ओवर समाप्ति पर बेयरस्टो क्रीच बदल रहे थे लेकिन इसका फायदा alex ने उठाया और अंपायर ने उन्हे। आउट करार दिया। इसके बाद बेयरस्टो ने ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर से बात भी लेकिन कप्तान कमिंग्स ने अपील वापिस नहीं ली। इसके बाद इंग्लैंड फैंस ने जमकर ऑस्ट्रेलिया की टीम की फजीहत की।



वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here