बीती रात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत के 17 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। जहां कई नाम चौका देने वाले हैं वही एक नाम ऐसा भी है जिसमें हाल में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अपनी जगह बनाने में कामयाबी नहीं प्राप्त की। वहीं कुछ ऐसे भी नाम हैं जिसे टीम इंडिया परखना चाहेगी। वहीं उमरान मलिक और संजू सैमसन अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आगे खबर विस्तार से।
उमरान मलिक और संजू सैमसन की हुई वापसी
एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपने सभी प्लेयर्स को आजमा चाहेगी । वहीं इसको देखते हुए टीम इंडिया ने कई युवा चेहरों के साथ पुराने प्लेयर्स को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ चयन किया है। हालांकि कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने अच्छा करने के बाबजूद टीम इंडिया उनसे किनारा करती नजर आ रही है। हालांकि। उमरान की वापसी हुई है जहां उमरान ने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 जनवरी को इंदौर के मैदान पर खेला था जहां उन्होंने 7 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।
संजू सैमसन की आठ महीने बाद वापसी
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की वापसी आठ महीने बाद वंडे टीम में हुई है। जहां आखिरी मैच उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर 2022 को खेला था। जहां संजू सैमसन ने 38 गेंद में 4 चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली थी। वही यह अच्छा मौका होगा जब संजू सैमसन वंडे में बड़ी पारी खेल विश्व कप के लिए अपनी उम्मीदवारी पुख्ता कर सकते हैं।
शिखर धवन को मिला धोखा !
शिखर धवन का चयन वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं किया गया है। वहीं धवन ने आखिरी वनडे मैच बांग्लादेश के खिलाफ चतोग्राम में 10 दिसंबर 2022 में खेला था जहां उन्होंने 3 रन बनाए थे। वहीं पिछले वेस्टइंडीज दौरे पर कप्तानी करने वाले धवन को इस दौरे पर मौका ही नहीं दिया गया है। जहां यह तय है की अब धवन को शायद ही बड़े मंच पर मौका मिल पाए।
भारत की वनडे टीम:
🚨 NEWS 🚨
2️⃣ Tests
3️⃣ ODIs
5️⃣ T20IsHere’s the schedule of India’s Tour of West Indies 🔽#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/U7qwSBzg84
— BCCI (@BCCI) June 12, 2023
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (वीसी), शार्दुल ठाकुर, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार
India’s ODI Squad: Rohit Sharma (Capt), Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Surya Kumar Yadav, Sanju Samson (wk), Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya (VC), Shardul Thakur, R Jadeja, Axar Patel, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Jaydev Unadkat, Mohd. Siraj, Umran Malik, Mukesh… pic.twitter.com/PGRexBAGFZ
— BCCI (@BCCI) June 23, 2023







