एशिया कप 2023 के13 मैचों के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान ग्रुप ए में शामिल, महामुकबला संभवतः इस दिन , 17 तारीख को होगा फाइनल 

0
576
views
Schedule of 13 matches of Asia Cup 2023 announced, India-Pakistan included in Group A
PC: ICC

15 जून को, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने बहुप्रतीक्षित एशिया कप 2023 के कार्यक्रम को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है । एसीसी ने न केवल टूर्नामेंट के बहुप्रतीक्षित स्थान का खुलासा किया, बल्कि उन्होंने इसके लिए तारीखों का भी खुलासा किया। जहाँ सभी फैंस की नज़र दो तारीखों पर रही जहाँ फाइनल मैच से पहले फैंस की नज़र भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के दिन को लेकर रही । वहीँ गौरतलब है की इस साल एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जा रहा है । जिसकी मेजबानी पाकिस्तान की टीम करती नज़र आएगी हालाकिं भारत की सरकार के साथ-साथ कई देश के क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा लिहाज से अपनी टीम को पाकिस्तान में नहीं भेजना चाहते थे इसलिए एशिया कप को हाई ब्रीड मॉडल पर संचालित किया जाना है ।

31 अगस्त से होगा एशिया के धुरन्धर के बीच जंग

एशिया कप 2023 का उद्घाटन मैच 31 अगस्त को आयोजित किया जायेगा । वहीँ आपको बता दें की 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मैच खेला जायेगा । आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए इस दफा एशिया कप 2023 का प्रारूप 20 ओवर का नहीं बल्कि 50 ओवर का होगा वहीँ आपको बता दें की मुकाबले में कुल 13 मैच का आयोजन किया जायेगा जहाँ रोमांच का तड़का लगता नज़र आएगा । वहीँ एशिया कप की  4 मुकाबले की मेजबानी पाकिस्तान करेगा वही दूसरी तरफ  9 मुकाबले की मेजबानी श्रीलंका करेगी ।

दो ग्रुप में होगा देशों का विभाजन

एशिया कप 2023 में शामिल होने वाली दो ग्रुप को ए और बी में बांटा गया है । जहाँ दो ग्रुप की टीम में 3-3 देश होंगे । दोनों ग्रुप के अंकतालिका में टॉप की 2 टीम सुपर 4 में अपनी दावेदारी पेश करेगी और इसके बाद एलिमिनेटर का मुकाबला खेला जायेगा । जहाँ आखिरी 2 टीमों में से फाइनल की भिड़ंत होगी ।

इस दिन संभवतः खेला जायेगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

विश्व कप में पाकिस्तान को रौंदने वाली भारतीय और पाकिस्तान टीम के बीच श्रीलंका में होने वाले मैच का इंतज़ार फैंस अभी से कर रहे हैं । जहाँ  राजनीतिक विवाद और सुरक्षा की वजह से यह मुकाबला पाकिस्तान से हटाकर श्रीलंका में किया गया है । वहीँ दोनों टीमों के बीच  द्विपक्षीय मुकाबले भी कई आरसे से बंद हैं वहीँ इन दोनों के आपस में टक्कर केवल एशियाई और ICC के टूर्नामेंट में ही होती हैं ।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2023 के सबसे अहम् मैच का सस्पेंस अभी भी बरक़रार है । जहाँ ACC ने इसकी आधिकारिक पुस्टि नहीं की वहीँ लेकिन क्रिकेट पंडितों और आंकड़ों की पर नज़र डालें तो यह मैच रविवार को खेला जायेगा जिससे की TRP छप्पड़ फाड़ कर मिले तो यह साफ़ है की 31 अगस्त से शुरू होने वाले सीरीज  3 सितंबर को हो सकता है क्योंकि 3 सितम्बर का दिन रविवार है और इस दिन की साडी संभावना मैच की बताई जा रही हैं ।

एशिया कप 2023 के समूह:- (ESPNcricinfo के अनुसार )

•समूह – भारत, पाकिस्तान, नेपाल।

• समूह – श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here